फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Indian International Footwear Fair to be held at Bharat Mandapam

Noida News: भारत मंडपम में लगेगा भारतीय अंतरराष्ट्रीय फुटवियर मेला

Mon, 04 Aug 2025 09:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
Indian International Footwear Fair to be held at Bharat Mandapam
-6-8 अगस्त को आयोजित मेले में 200 से ज्यादा कंपनियां दिखाएंगी दम
विज्ञापन

-टिकाऊ जूते से लेकर 3-डी प्रिंटिंग तक होगा मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत मंडपम में 6 से 8 अगस्त लग रहे भारतीय अंतरराष्ट्रीय फुटवियर मेले (आईआईएफएफ) में भारत के जूता उद्योग की ताकत को दुनिया देखेगी। यह मेला न सिर्फ फुटवियर उद्योग में भारतीय शिल्प और आधुनिक तकनीक के प्रयोग को दिखाएगा, बल्कि निर्यात की नई संभावनाओं को भी उजागर करेगा।

भारत का फुटवियर उद्योग दुनिया में अपनी धाक जमा रहा है और नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहा आईआईएफएफ इसका सबसे बड़ा सबूत होगा। इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (आईटीपीओ) और कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन फुटवियर इंडस्ट्री (सीआईएफआई) के सहयोग से होने वाले इस मेले में 200 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा लेंगी। इसमें जापान और ताइवान जैसे देशों की कंपनियां भी शामिल होंगी। सोमवार को आईटीपीओ के विशेष कार्यकारी अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष कोंडिल्य ने सीआईएफआई के प्रतिनिधियों के साथ भारत मंडपम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फुटवियर मेले के आयोजन से जुड़ी जानकारी साझा की है।
विज्ञापन

----

3-डी प्रिंटेड, हस्तशिल्प से बने जूते होंगे

हॉल 5 जीएफ में चमड़ा, पीवीसी, ईवीए, फैब्रिक सोल्स, चिपकने वाले रसायन और एसेसरीज जैसे सामान दिखेंगे, हॉल 6 में जूते और मशीनरी होगी। इसमें 3-डी प्रिंटेड और हस्तशिल्प से बनाए गए जूते शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

भारत दूसरा सबसे बड़ा जूता उत्पादक देश

भारत, चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जूता उत्पादक देश है, जो हर साल 2.6 अरब जोड़ी जूते बनाता है। यह वैश्विक उत्पादन का 13 फीसदी है। यह मेला भारतीय उद्योग की ताकत को दिखाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed