फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Indian history was discussed in the seminar

Noida News: गोष्ठी में भारतीय इतिहास पर हुई चर्चा

Sun, 12 Oct 2025 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
Indian history was discussed in the seminar
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। अंसल गोल्फ लिंक-1 सेक्टर में रविवार को राष्ट्रचिंतना संस्था ने मासिक गोष्ठी में भारतीय इतिहास पर चर्चा की। देश की आजादी से पहले चले दो बडे आंदोलनों का इतिहास में जिक्र नहीं होने पर वक्ताओं ने विचार रखे। इतिहासकार एवं चिंतना संस्था के संस्थापक कृष्णानंद सागर ने कहा कि 1947 से पहले घटित भारतीय इतिहास के दो महत्त्व पूर्ण आंदोलनों को इतिहास में लिखा ही नहीं गया। पहला आंदोलन 1905 में बंग-भंग आंदोलन शुरू हुआ था जिसमें बंगाल के विभाजन का विरोध कलकत्ता से शुरू होकर पूरे देश में फैल गया और 1911 में अंग्रेजों को बंगाल को एक करना पड़ा। दूसरा आंदोलन आर्य समाज एवं अन्य हिन्दू संगठनों के द्वारा 1930 और 1940 के दशक में हैदराबाद में हुआ। जहां हिन्दू बहुसंख्यक होते हुए भी निजाम ने हिन्दुओं के धार्मिक अधिकारों पर प्रतिबंध लगा दिया था। हैदराबाद में पुलिस बर्बरता, सत्याग्रह और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष के कई चरण शामिल थे। इस अवसर पर राजेंद्र सोनी, किसलय कुमार, डॉ दिनेश शर्मा, संगीता वर्मा, योगेश शर्मा, अरविंद साहू, धरम पाल भाटिया, अवधेश गुप्ता, डॉ गौरव, नवनीता, महेश, प्रेरणा, रजनी भाटिया, वी के श्रीवास्तव, अक्षत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed