फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Indian Fashion Jewellery and Garment Fair from Tomarrow

इंडियन फैशन ज्वैलरी एवं गारमेंट फेयर का आगाज कल से

Wed, 03 Jul 2019 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Indian Fashion Jewellery and Garment Fair from Tomarrow
इंडियन फैशन ज्वेलरी और गारमेंट फेयर कल से
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद की ओर से इंडियन फैशन ज्वेलरी एंड एसेसरीज शो के 12वें संस्करण का आयोजन चार जुलाई से किया जा रहा है। तीन दिवसीय शो का आयोजन 63वें इंडिया इंटरनेशनल गारमेंट फेयर के साथ होगा। मंगलवार को मार्ट में प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी ईपीसीएच के चेयरमैन रवि के. पासी ने दी।
रवि के. पासी ने बताया कि शो में बड़ी संख्या में विदेशी खरीदारों के आने की उम्मीद है। एक ही छत के नीचे परंपरागत भारतीय कारीगरी की समृद्ध विरासत देखने को मिलेगी। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के 250 से अधिक निर्यातकों द्वारा फैशन एंड कॉस्ट्यूम ज्वेलरी, इमिटेशन ज्वेलरी, फैशन एसेसरीज, हैंड बैग और सिर से पांव तक के श्रंगार प्रसाधनों की विस्तृत रेंज का प्रदर्शन किया जाएगा। वैश्विक बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए भारतीय निर्यातक नए उत्पादों पर ध्यान दे रहे हैं। इस मौके पर आरके वर्मा, विकास मनेकतला और नावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अफ्रीकी देशों की भी उपस्थिति
ईपीसीएच के महानिदेशक राकेश कुमार ने बताया कि फैशन ज्वेलरी एंड एसेसरीज के क्षेत्र में निर्यात विस्तार की अपार संभावनाएं हैं। तीन दिवसीय शो में अर्जेंटीना, ब्राजील, बेल्जियम, कोलंबिया, फिनलैंड, फ्रांस, ग्रीस, इटली, इस्राइल, जापान, कुवैत, लेबनान, मैक्सिको, नाइजीरिया, नॉर्वे, रूस, सिंगापुर, स्पेन और अमेरिका आदि देशों के खरीदार आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार अफ्रीकी देश कांगो, घाना, गाम्बिया, नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीकी की उपस्थिति भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

15.46 प्रतिशत बाजार बढ़ा
हस्तशिल्प सेक्टर का निर्यात अनुमानित रूप से गत वर्ष की तुलना में 15.46 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 26590.25 करोड़ रुपये रहा है। फैशन ज्वेलरी एवं एसेसरीज का निर्यात वर्ष 2018-19 में गत वर्ष के मुकाबले 11.34 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2332.97 करोड़ रुपये रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed