{"_id":"69e646369b6a2fb81c0a231f","slug":"indian-culture-combined-values-traditions-and-national-consciousness-grnoida-news-c-23-1-lko1064-92761-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भारतीय संस्कृति के मूल्यों, परंपराओं और राष्ट्र चेतना को जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भारतीय संस्कृति के मूल्यों, परंपराओं और राष्ट्र चेतना को जोड़ा
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर विद्यार्थी टोली ने कार्यक्रम का आयोजन किया। डॉ. ओबिदुल गफ्फार ने विद्यार्थियों से कहा कि भारतीय संस्कृति के ऐसे पर्व हमें अपने मूल्यों, परंपराओं और राष्ट्र चेतना से जोड़ते हैं। उन्होंने युवाओं से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। भगवान परशुराम को शस्त्र और शास्त्र दोनों के अद्वितीय समन्वय का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका जीवन न्याय, साहस और मर्यादा की प्रेरणा देता है। इस मौके पर मिशांत पांडेय, राज्यवर्धन सिंह, विकास झा, हर्षित तथा वेदांत आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
गुरुकुल में हवन-पूजन किया
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-36 स्थित महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल में देव पूजन, हवन और धार्मिक कथा हुई। कार्यक्रम का आयोजन गुरुकुल के नवनिर्मित भवन परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश व अंबिका पूजन के साथ हुआ। पूरे परिसर में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त रहा। गुरुकुल के संस्थापक आचार्य रविकांत दीक्षित ने कहा कि यह तिथि भारतीय संस्कृति में स्वयं सिद्ध मुहूर्त मानी जाती है। गुरुकुल संचालन समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, निर्माण समिति के अध्यक्ष रविशंकर शर्मा और बीपी नवानी सहित अनेक गणमान्य लोग यजमान के रूप में उपस्थित रहे।