फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   India wins two silver and two bronze medals at the Malaysia Karate Championship.

Noida News: मलेशिया कराटे चैंपियनशिप में भारत को दो रजत और दो कांस्य पदक

Sun, 28 Jun 2026 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
India wins two silver and two bronze medals at the Malaysia Karate Championship.
नोएडा (संवाद)। मलेशिया के टीटीवंग्स स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 25वीं नेस्ले मिलो इंटरनेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप का रविवार को समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में भारत, पाकिस्तान सहित 11 देशों की टीमें शामिल हुईं। नोएडा के कोच अफजल खान ने भारतीय टीम का मार्गदर्शन किया। भारत के खिलाड़ियों ने अंतिम दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। 14-15 वर्ष बालिका वर्ग में इधा चक्रवर्ती ने कांस्य, जबकि पुरुष वर्ग में 63 किलोग्राम भारवर्ग में हनुष भौजवानी ने रजत पदक हासिल किया। 12-13 वर्ष वर्ग में 50 किलोग्राम भारवर्ग में निमित गुप्ता ने रजत और 45 किलोग्राम भारवर्ग में प्रांजल हरि शर्मा ने कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed