फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   India Water Week President Draupadi Murmu Chief Minister Yogi Adityanath noida news

Noida: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया इंडिया वाटर वीक का उद्घाटन, सीएम बोले-जल है तो जीवन है

Tue, 01 Nov 2022 12:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Nov 2022 12:15 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंडिया वाटर वीक का उद्घाटन कर दिया है। इंडिया वाटर वीक के 7वें संस्करण में दुनियाभर से दो हजार से अधिक लोग जल संरक्षण, नदियों में कम होता पानी आदि विषयों पर अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। यह कार्यक्रम पांच नवंबर तक चलेगा। 

विज्ञापन
India Water Week President Draupadi Murmu Chief Minister Yogi Adityanath noida news
राष्ट्रपति का अभिवादन करते सीएम और राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित हो रहे इंडिया वाटर वीक का राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उद्घाटन किया। राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट पहुंची हैं। राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार नोएडा पहुंची हैं। इंडिया वाटर वीक के 7वें संस्करण में दुनियाभर से दो हजार से अधिक लोग जल संरक्षण, नदियों में कम होता पानी आदि विषयों पर अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। 
विज्ञापन


यह कार्यक्रम पांच नवंबर तक चलेगा। कई देशों के कृषि मंत्री के भी शामिल होने की उम्मीद है। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में पहुंचे हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जल है तो जीवन है। प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में जल संसाधन है। 60 से अधिक नदियां पुनर्जीवित की गई हैं। कानपुर में नमामि गंगा परियोजना के तहत कार्य हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि कानपुर में गंगा को दो नालों के प्रदूषण से मुक्ति मिली। पहले सीवर का पानी सीधे गंगा में गिरता था। सीसामऊ और जाजमऊ के सीवर को डायवर्ट किया गया है। हिमालय की नदियां यूपी के बड़े भूभाग को कवर करती हैं।

उन्होंने कहा कि यूपी में 2018 में प्लास्टिक बैन की गई। प्लास्टिक थर्माकोल की जगह मिट्टी के बर्तनों को बढ़ावा दिया गया है। गांवों में हजारों अमृत सरोवर बनाए गए। बढ़ती आबादी जल संकट का आगाह कर रही है।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आगामी दशकों में भारत की आबादी के तेज गति से बढ़ने का अनुमान है। इसके लिए वाटर मैनेजमेंट और वॉटर गवर्नेंस सिस्टम की जरूरत होगी। इस सिस्टम से जल के समान वितरण और रीसाइक्लिंग जैसे कार्य प्रभावी रूप से हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed