फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   India Skills not a competition, a celebration of skills, innovation and determination: Tiwari

इंडिया स्किल प्रतियोगिता नहीं, कौशल, नवाचार और दृढ़ संकल्प का उत्सव: तिवारी

Wed, 15 May 2024 09:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 09:06 PM IST
विज्ञापन
India Skills not a competition, a celebration of skills, innovation and determination: Tiwari
I केंद्रीय सचिव ने देश की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता इंडिया स्किल्स 2024 का उद्घाटन किया I
विज्ञापन

I-900 IIउम्मीदवार 61 कौशल एक्टिविटी में करेंगे प्रतिभाग I
I-IIविजेता सितंबर में फ्रांस में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा I
Iअमर उजाला ब्यूरोI

Iनई दिल्ली। IIकेंद्रीय कौशल विकास सचिव अतुल तिवारी ने कहा कि इंडिया स्किल्स सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं है। यह IIकौशल, नवाचार और दृढ़ संकल्प का उत्सव है। यह युवाओं की असीम क्षमता और भविष्य को आकार देने का मंच है। वह दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2024 के उद्घाटन सत्र में युवाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा मंच है, जहां सपने साकार और आकांक्षाएं पोषित होती हैं। मुझे भारतीय युवाओं की क्षमताओं पर भरोसा है और वे वर्ल्ड स्किल्स 2024 में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।I
Iदिल्ली में बुधवार से तीन दिवसीय इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2024 शुरू हो गई। इसमें 30 राज्यों के 900 से अधिक उम्मीदवार 61 कौशल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसमें IIनिर्माण और भवन प्रौद्योगिकी, रचनात्मक कला, फैशन सूचना-संचार प्रौद्योगिकी, विनिर्माण व इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी, परिवहन व रसद आदि शामिल हैं। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 400 से अधिक उद्योग विशेषज्ञ भी शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में कौशल विकास मंत्रालय के IIवरिष्ठ आर्थिक सलाहकार नीलांबुज शरण भी मौजूद रहे। I
विज्ञापन

I---I
Iप्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर क्रेडिट मिलेंगेI

Iइंडिया स्किल्स के विजेता सर्वश्रेष्ठ उद्योग प्रशिक्षकों की मदद से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयारी करेंगे। वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता सितंबर में ल्योन ( फ्रांस )में होने वाली है। इसमें 70 से अधिक देशों के 1,500 प्रतिभागी एक मंच पर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर क्रेडिट अर्जित करने का मौका मिलेगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन


I---I
I2.50 लाख छात्रों में से होगा विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए चयनI
Iस्किल इंडिया डिजिटल हब (एसआईडीएच) पोर्टल पर प्रतियोगिता के लिए लगभग 2.5 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 26000 को प्री-स्क्रीनिंग के माध्यम से शॉर्ट लिस्ट किया गया था। यह डेटा राज्य और जिला-स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन के लिए राज्यों के साथ साझा किया गया था। इसके आधार पर 900 से अधिक छात्रों को इंडिया स्किल्स नेशनल प्रतियोगिता के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed