फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   India prowess on the mat, dreams of Noida daughters take flight

Noida News: मैट पर भारत का दम, नोएडा की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान

Sun, 27 Sep 2026 08:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
India prowess on the mat, dreams of Noida daughters take flight
नव्या कबड्डी खिलाड़ी
फोटो
विज्ञापन

- ईरान के खिलाफ आखिरी दम तक संघर्ष से स्थानीय खिलाड़ियों ने सीखा जीत का मंत्र
- नोएडा की खिलाड़ियों ने कहा- आखिरी दम तक डटे रहने से मिली भारतीय टीम को जीत
मो. सफीक खान
नोएडा। एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की ईरान पर 37-34 से जीत ने नोएडा की युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है। सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी आकांक्षा, परी और आरती ने कहा कि मुकाबले से दबाव में धैर्य बनाए रखने, रणनीति पर भरोसा रखने और आखिरी तक हार नहीं मानने की सीख मिली। खिलाड़ियों ने कहा कि भारतीय टीम का प्रदर्शन देखकर अब बड़े मंच पर देश के लिए खेलने का सपना और मजबूत हुआ है।

फाइनल में भारतीय टीम ने शुरुआत से बढ़त बनाए रखी और पहले हाफ में 22-16 से आगे रही। दूसरे हाफ में ईरान ने वापसी करते हुए अंतर घटाकर 27-26 कर दिया। इस दौरान मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया। भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव में संयम बनाए रखा और रेड व डिफेंस में बेहतर तालमेल के साथ फिर बढ़त हासिल की। आखिर में भारत ने 37-34 से मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन


सेक्टर-12 राजकीय इंटर कॉलेज की कबड्डी कोच श्वेता उपाध्याय ने कहा कि भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। टीम की जीत से छात्राओं का हौसला बढ़ा है और उन्हें खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------
ईरान ने जब अंतर एक अंक कर दिया, तब भी भारतीय टीम ने धैर्य नहीं खोया। इससे आखिरी दम तक डटे रहने की सीख मिली। -आकांक्षा, राष्ट्रीय खिलाड़ी
परी ने कहा कि भारतीय टीम ने रेड और डिफेंस में बेहतर तालमेल दिखाया। मैच से मुश्किल समय में हार न मानने का हौसला मिला। -परी, राष्ट्रीय खिलाड़ी
भारतीय टीम की जीत से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा है। अब बड़े मंच पर देश के लिए खेलने का सपना और मजबूत हुआ है। -आरती, राष्ट्रीय खिलाड़ी
मुश्किल मुकाबले में रणनीति पर भरोसा रखना जरूरी है। भारतीय टीम के खेल से काफी प्रेरणा मिली। -नव्या, कबड्डी खिलाड़ी

नव्या कबड्डी खिलाड़ी

नव्या कबड्डी खिलाड़ी

नव्या कबड्डी खिलाड़ी

नव्या कबड्डी खिलाड़ी

नव्या कबड्डी खिलाड़ी

नव्या कबड्डी खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed