फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   India has the solution to the health problems of the modern world

Noida News: भारत के पास है आधुनिक दुनिया की स्वास्थ्य समस्याओं का हल

Thu, 11 Sep 2025 02:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
India has the solution to the health problems of the modern world
सीएसआईआर के पूर्व महानिदेशक डॉ. शेखर सी मांडे 
विनीत चतुर्वेदी
विज्ञापन

लखनऊ। मानसिक विकार, हृदय रोग और डायबिटीज जैसी महामारी ने आधुनिक विश्व को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। भारत के पास इन वैश्विक स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान है। ये बातें सीएसआईआर के पूर्व महानिदेशक डाॅ. शेखर सी. मांडे ने अमर उजाला से बातचीत में कहीं।
उन्होंने कहा कि भारत के पास प्राचीनकाल से योग और मेडिटेशन है, जिनसे मानसिक अवसाद, हृदय रोग पर प्रभावी रूप से नियंत्रण पाया जा सकता है। चिकित्सा विज्ञान ने इसे प्रमाणित किया है। डाॅ. शेखर दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि भारत में कालाजार, पोलियों, चिकन पाॅक्स जैसी घातक बीमारियां तो खत्म हो गईं, लेकिन मानसिक विकार, हृदय रोग और डायबिटीज जैसी महामारियां चिकित्सा विज्ञान के आगे चुनाैती बन कर खड़ी हो गई हैं।
विज्ञापन


भारत के प्राचीन योग, मेडिटेशन , संतुलित आहार व दिनचर्या से इन तमाम रोगों से मुक्ति पाई जा सकती है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण की अनदेखी को पूरी मनुष्यता के लिए चुनाैती बताया। उन्होंने युवाओं से भारत के प्राचीन मूल्यों की ओर लाैटने और बुद्ध व महात्मा गांधी के सिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हृदयाघात के कोविड कनेक्शन पर शोध की जरूरत
युवाओं में बढ़ रहे हृदयाघात और आकस्मिक माैतों के कोविड कनेक्शन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर अभी शोध करने की जरूरत है। इंडियन काउंसिल फाॅर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) जैसी केंद्रीय संस्थाओं को इसमें आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed