Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   India and UAE's friendship will reduce tariff tensions

कारोबार : टैरिफ की टेंशन घटाएगी भारत और यूएई की दोस्ती

Sat, 20 Sep 2025 09:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
India and UAE's friendship will reduce tariff tensions
-ट्रंप के टैरिफ के असर के चलते निर्यातकों ने तलाशने शुरू किए वैकल्पिक बाजार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अमेरिका की ओर से बढ़ती व्यापारिक सख्ती और टैरिफ बाधाओं ने भारतीय निर्यातकों की चिंता जरूर बढ़ाई है, लेकिन अब उनका रुख तेजी से नए बाजारों की ओर हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ के असर के चलते शहर के निर्यातकों ने वैकल्पिक बाजार तलाशने शुरू कर दिए हैं। इसी बीच यूएई नए बाजार के रूप में उभरने वाला है। इसके लिए दोनों ही देशों के मध्य बातचीत भी हुई है।



शहर के आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व निर्यातक राजीव बंसल ने बताया कि यूएई, रूस समेत अन्य देश नए बाजार बन सकें और अमेरिकी टैरिफ से होने वाले घाटे से राहत मिल सके इसके लिए बातचीत का दौर जारी है। इसी क्रम में भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच द्विपक्षीय व्यापार को नई ऊंचाई देने पर सहमति बनी है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और यूएई ने पांच प्रमुख क्षेत्रों टेक्सटाइल्स, लेदर एवं लेदर गुड्स, फिशरीज, फूड प्रोसेसिंग और फार्मास्युटिकल्स में व्यापार बढ़ाने पर फोकस करने का फैसला किया है। इससे शहर के निर्यातकों को नया बाजार लगभग मिल चुका है। सरकार के अनुसार इन सेक्टरों में यूएई भारतीय उत्पादों के लिए बड़ा बाजार साबित हो सकता है। यहां से गल्फ देशों के अलावा अफ्रीकी और मध्य एशियाई देशों तक भी आसानी से पहुंच बनाई जा सकती है। दुबई की बेहतर कनेक्टिविटी के कारण मेड इन इंडिया उत्पादों को बड़े पैमाने पर निर्यात करने की संभावनाएं खुल रही हैं।
विज्ञापन



---------------
क्या बोले अन्य व्यापारी
शहर के निर्यातकोंं ने कहा कि यह कदम उनके लिए राहत भरा होगा। यूएई जैसे नए बाजार खुलने से जोखिम कम होगा और व्यापार को स्थिरता मिलेगी। खासतौर पर टेक्सटाइल्स और लेदर उत्पाद बनाने वाले उद्योगपति इस साझेदारी से खासे उत्साहित हैं। भारत और यूएई के बीच बढ़ते सहयोग से टैरिफ टेंशन कम होने के साथ साथ आने वाले समय में शहर के निर्यातकों के लिए नए अवसर भी पैदा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed