{"_id":"689e03ac7b2ab036900e3087","slug":"independence-day-celebrated-in-schools-and-colleges-on-the-eve-grnoida-news-c-23-1-lko1064-71693-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्कूल व कॉलेजों में पूर्व संध्या पर मनाया स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्कूल व कॉलेजों में पूर्व संध्या पर मनाया स्वतंत्रता दिवस
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर के स्कूलों और कॉलेजों में एक दिन पहले आजादी का जश्न मनाया गया। आज भी स्कूल व कॉलेजों के साथ सेक्टर व सोसाइटियों में शान से तिरंगा लहराया जाएगा और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में छात्रों के साथ शिक्षक व कर्मचारियों ने राष्ट्र व स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। संस्थान के चेयरमैन सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
एमिटी विश्वविद्यालय के ग्रेटर नोएडा परिसर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य एकता मार्च निकाला गया। डायरेक्टर जनरल डाॅ. अजय राणा ने छात्रों के साथ तिरंगा लेकर गर्व के साथ मार्च निकाला। रायन इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर फेस पेंटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें 9 से 11वीं कक्षा के बच्चों ने भाग लिया। वहीं द जोली किड्स प्री स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बच्चे वीर शहीदों की वेशभूषा में पहुंचे। वहीं शहर के सेक्टर और सोसाइटियों में भी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की धूम रही। गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी में आर्ट एंड हैंडराइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने तिरंगा बनाया।