फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Indecent photo of the girl went viral, lawsuit filed

युवती की अश्लील फोटो वायरल की, मुकदमा दर्ज

Sat, 06 Feb 2021 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Indecent photo of the girl went viral, lawsuit filed
नोएडा। एक युवती की इंस्टाग्राम पर युवक से दोस्ती हुई और बातचीत के बाद बात शादी तक पहुंच गई। आरोप है कि इस दौरान युवक ने उससे कई अश्लील फोटो अपने पास मंगवाए और उन्हें वायरल कर दिया। युवती की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र में रहने वाली युवती की जनवरी 2020 में इंस्टाग्राम पर आदित्य नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। आदित्य ने खुद को पश्चिम बंगाल का रहने वाला और इंडियन ऑयल कारपोरेशन में असिस्टेंट मैनेजर बताया था। अपनी पोस्टिंग जामनगर, गुजरात में होने की बात कही थी। इसके बाद दोनों में लगातार बातचीत होती रही। युवती के अनुसार इस दौरान युवक ने उससे शादी करने की बात कही। इसके बाद युवक के मांगने पर युवती ने अपनी फोटो उसे भेज दी। युवती के अनुसार इसके बाद आरोपी धीरे-धीरे और फोटो मांगने लगा। इसके लिए जिद तक करता था। जब युवती मना करती तो इमोशनल करके फोटो ले लेता था। कई बार उसने युवती से अश्लील फोटो भी मंगवाई। 11 जनवरी 2021 को आरोपी ने उसे नोएडा में जीआईपी मॉल में मिलने बुलाया। जब वह मिलने जा रही थी तभी आरोपी ने उसका नंबर व सभी सोशल साइट्स पर उसे ब्लॉक कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने युवती की कुछ अश्लील फोटो वायरल कर दीं। इस मामले में साइबर सेल की जांच के बाद कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed