{"_id":"64de752c2a184d6f7a0da044","slug":"increasing-trend-of-students-in-social-service-noida-news-c-1-gnd1002-825861-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सामाजिक सेवा में बढ़ रहा छात्रों का रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सामाजिक सेवा में बढ़ रहा छात्रों का रुझान
विज्ञापन
नोएडा के विद्यार्थियों में बढ़ी सामाजिक सेवा की रुचि
इग्नू : बैचलर्स इन सोशल वर्क और मास्टर इन सोशल वर्क कोर्स में दाखिले बढ़े
चार सालों में 1351 विद्यार्थियों ने डिग्री समेत डिप्लोमा कोर्स में लिया एडमिशन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा के युवाओं में समाज सेवा में रुचि बढ़ती जा रही है। वह समाजसेवा को प्रोफेशन बनाने की तैयारी में भी जुटे हैं। यही वजह है कि पिछले कुछ सालों में एमबीए और एमसीए की तरह बैचलर्स इन सोशल वर्क (बीएसडब्ल्यू) और मास्टर इन सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) कोर्स में दाखिले बढ़ गए हैं।
खास बात है कि औद्योगिक और वाणिज्यिक इकाइयां भी बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू डिग्रीधारक को अच्छी नौकरियां दे रही हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में पिछले चार सालों में 1351 विद्यार्थियों ने डिग्री समेत डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लिया है, जबकि पहले इन कोर्सों के प्रति इतना रुझान नहीं था। बीएसडब्ल्यू में 520 जबकि एमएसडब्ल्यू में 829 दाखिले हुए हैं। इसमें से अधिकतर छात्र नौकरी के साथ पढ़ाई भी कर रहे हैं। कई विद्यार्थियों को कोर्स करने के बाद बेहतर नौकरी मिली हैं।
-- -
नोएडा रीजन में बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू में दाखिले लेने वालों विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। - डॉ. अमित चतुर्वेदी, वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू
विज्ञापन
-- -
बीएसडब्ल्यूए और एमएसडब्ल्यूए का आंकड़ा
वर्ष आवेदन
2019 315
2020-2022 793