फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Incomplete work of service lane started, reaching Jewar airport will be easy

Noida News: सर्विस लेन का अधूरा काम शुरू, जेवर एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

Sat, 13 Sep 2025 09:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
Incomplete work of service lane started, reaching Jewar airport will be easy
- फोटो
विज्ञापन

- 400 मीटर के स्ट्रैच को दूसरे छोर से जोड़ने का काम चल रहा है
-2 महीने के भीतर बगैर व्यवधान के फर्राटा भर सकेंगे वाहन
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। अब जेवर एयरपोर्ट तक जाने के लिए जगह-जगह खराब रास्ते से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। दरअसल, प्रशासन और किसानों की आपसी सहमति के बाद रबूपुरा में अधूरी पड़ी सर्विस लेन का काम में शनिवार से शुरू हो गया है। रबूपुरा में लगभग चार सौ मीटर का स्ट्रैच अधूरा था, जिस वजह से वाहनों को खराब सड़क से होकर गुजरना पड़ता था। साथ ही दो अन्य स्थानों पर भी जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
समय के नजदीक आने के साथ एयरपोर्ट तक पहुंचने का सफर भी आसान होता जा रहा है। ग्रेटर नोएडा से जेवर एयरपोर्ट को जाने वाली सर्विस लेन पर अब काम शुरू हो गया है। न्यायालय में विचाराधीन मामले में प्रशासन और किसानों की सहमति से शनिवार को रबूपुरा क्षेत्र में काम शुरू हो गया। सात से ज्यादा जेसीबी की मदद से कराया जा रहा है। लगभग चार सौ मीटर का स्ट्रैैच पर काम अधूरा था, जिस वजह से किनारे से गुजर रही खराब सड़क से होकर वाहनों को गुजरना पड़ता था। चार सौ मीटर के स्ट्रैच को दूसरे छोर से जोड़ते हुए 60 मीटर चौड़ी सड़क तैयार करने की मशक्कत शुरू हो गई। इसके अलावा अन्य दो स्थान और हैं जहां मार्ग अधूरा था, वहां भी सड़क बनाने का काम जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


- 2012 से अधूरा था मार्ग का काम
यमुना एक्सप्रेस-वे वर्ष 2012 मेंं बनकर तैयार हुआ था। जिसके साथ ही समीप बनी सर्विस लेन भी तैयार की गई थी। हालांकि बीच-बीच में जमीन न मिल पाने की वजह से काम अधूरा रह गया था। जेवर एयरपोर्ट तक जाने के लिए अधिकांश तौर पर इसी मार्ग से होकर गुजरना होगा। जिस वजह से प्रशासन और किसानों की आपसी सहमति के बाद अधूरे मार्ग को पूरा करने का काम शुरू हो गया है। बता दें कि तीन स्थानों पर सर्विस लेन अधूरी थी। दनकौर में लगभग एक किमी के स्ट्रैच में सड़क तैयार होनी है। रबूपुरा में चार सौै मीटर के स्ट्रैच का काम शुरू हो गया है। इसके अलावा दयानतपुर क्षेत्र में भी कुछ क्षेत्र में सर्विस लेन अधूरी है।



-----------------
सात जेसीबी की मदद से किया जा रहा काम
रबूपुरा में शनिवार को अधूरी सर्विस लेन का काम शुरू हो गया। सुबह के समय ही लगभग सात जेसीबी के साथ विभागीय अफसर मौके पर पहुंच गए। जहां उनकी निगरानी में काम शुरू हो गया। काम जल्द पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रयास किया जा रहा है। साथ ही मौके पर सुरक्षा दृष्टि से पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया।


----------
वर्जन
जेवर को जाने वाली सर्विस लेन का काम शनिवार से शुरू हो गया है। रबूपुरा क्षेत्र में चार सौै मीटर के स्ट्रैच को जल्द पूरा किया जाएगा। इसके अलावा अन्य दो स्थानों पर भी काम शुरू होगा।
- शैलेंद्र कुमार सिंह, विशेष कार्यकारी अधिकारी यमुना प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed