फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Income tax department deposited 4.70 crore in the account after not getting the evidence

साक्ष्य नहीं मिलने पर आयकर विभाग ने खाते में जमा करे 4.70 करोड़

Mon, 07 Mar 2022 01:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
Income tax department deposited 4.70 crore in the account after not getting the evidence
ग्रेटर नोएडा (नवीन कुमार)। आयकर विभाग ने पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर विधानसभा चुनाव में जब्त 4.70 करोड़ रुपये अपने पर्सनल डिपॉजिट खाते (पीडी अकाउंट) में जमा कर दिया है। जांच पूरी होने के बाद विभाग इस धनराशि पर फैसला लेगा। वहीं करीब 81 लाख धनराशि के चार अन्य केस की अभी जांच चल रही है। वहीं जिला प्रशासन की समिति ने 31 केस में जांच के बाद 76 लाख रुपये की धनराशि दावेदारों को वापस कर दी है। विधानसभा चुनाव के दौरान जिला प्रशासन की स्टेटिक सर्विलांस टीम, फ्लाइंग स्क्वायड टीम और पुलिस ने मिलकर नकदी जब्त की थी। नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा क्षेत्र में कुल 42 केस में 6.38 करोड़ की नकदी जब्त की थी। इनमें से 5.51 करोड़ रुपये केवल छह केस में जब्त किया गया था। प्रत्येक केस में 10 लाख से अधिक धनराशि होने के कारण इनकी जांच आयकर विभाग को सौंपी गई थी। प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि नोएडा में एक स्थान से 99.30 लाख और एक जगह से 3.70 करोड़ नकद जब्त किया गया था। जबकि चार अन्य जगह 25 लाख, 21.23 लाख, 20 लाख और 15 लाख जब्त किए गए थे। जांच में दावेदार 99.30 और 3.70 करोड़ के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य पेश नहीं कर सके। आयकर विभाग ने इस धनराशि को अपने खाते में जमा कराकर आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं अन्य धनराशि की भी जांच चल रही है।
विज्ञापन

पांच दावेदारों ने नहीं किया धनराशि के लिए आवेदन
जिला प्रशासन के पास 36 केस है।ं इनमें से पांच केस में दावेदारों की तरफ से अभी तक धनराशि को रिलीज करने का आवेदन नहीं किया गया है। इन पांच केस में कुल 12.28 लाख की धनराशि है। इसमें 4.72 लाख, 2.49 लाख, 2.50 लाख, 1.50 लाख, 1.07 लाख है। प्रशासन आवेदन आने का इंतजार कर रहा है। अगर कोई आवेदन नहीं करता है तो यह धनराशि प्रशासन के पास जब्त रहेगी।
विज्ञापन

अभी तक 76 लाख की धनराशि वापस की
विधानसभा चुनाव के दौरान पकड़ी गई कुल 6.38 करोड़ में से 76 लाख रुपये को वापस किया गया है। जो 31 लोगों का पैसा था। प्रशासन की समिति ने साक्ष्य मिलने के बाद यह धनराशि वापस की है। जांच में इस धनराशि का प्रयोग चुनाव को प्रभावित करने के संबंध में किसी तरह के साक्ष्य नहीं मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर विभाग की जांच में जब्त 3.70 करोड़ और 99.30 लाख धनराशि के संबंध में प्राप्त साक्ष्य नहीं मिले हैं। विभाग ने अपने पीडी अकाउंट में धनराशि जमा कर आगे की जांच शुरू की है। वहीं 10 लाख से कम धनराशि के पांच केस में अभी किसी ने आवेदन नहीं किया है। - अशोक कुमार, नोडल अधिकारी, व्यय अनुवीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed