Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Inauguration of the AICTE-sponsored Idea Lab

Noida News: एआईसीटीई प्रायोजित आइडिया प्रयोगशाला का उद्घाटन

Wed, 18 Nov 2026 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of the AICTE-sponsored Idea Lab
फोटो
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में बुधवार को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा प्रायोजित आइडिया प्रयोगशाला का उद्घाटन कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने किया। इस प्रयोगशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने रचनात्मक विचारों को वास्तविक उत्पाद और तकनीकी समाधान में बदलने का अवसर मिलेगा।

प्रयोगशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, व्यावहारिक कौशल और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना है। यहां उपलब्ध आधुनिक मशीनों और तकनीकी उपकरणों की मदद से विद्यार्थी नए मॉडल तैयार करने के साथ अपने विचारों पर प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन


जीबीयू की आइडिया प्रयोगशाला के समन्वयक डॉ. इंदु उप्रेती हैं, जबकि डॉ. धर्मवीर मंगल और डॉ. विदुषी शर्मा सह-समन्वयक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। विश्वविद्यालय की यह पहल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर तकनीकी प्रयोग करने और नए समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इससे नवाचार आधारित शिक्षा और कौशल विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ. कीर्ति पाल, डॉ. इंदु उप्रेती, डॉ. सतपाल शर्मा, डॉ. धर्मवीर मंगल, डॉ. अर्पित भारद्वाज, डॉ. हरिश्चंद्र ठाकुर, डॉ. विदुषी शर्मा और डॉ. प्रियंका गोयल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed