{"_id":"614b3e6e8ebc3efae6487595","slug":"inauguration-and-foundation-stone-laying-of-projects-worth-12-12-crores-noida-news-noi6060998126","type":"story","status":"publish","title_hn":"12.12 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12.12 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
विज्ञापन
दादरी स्थित मिहिर भोज इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वागत करते लोग।
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर करीब 12:26 बजे दादरी में जीटी रोड स्थित मिहिर भोज डिग्री कॉलेज प्रांगण में बने मंच पर पहुंचे और सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही, उन्होंने 12.12 करोड़ रुपये की अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन के तहत 14 विद्यालयों में एक-एक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण किया। साथ ही, गांव खटाना और आनंदपुर में एक-एक सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत उन्होंने दादरी में राजकीय इंटर कालेज, नगर पालिका परिषद में सद्भाव मंडप, मिहिर भोज पीजी कालेज में तीन साइंस लैब का निर्माण और विकास खंड जेवर में जन सुविधा केंद्र का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर दीनदयाल अंत्योदय योजना के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत ई-रिक्शा का वितरण किया। इनमें गीता, बबली, अनिता, मुनेश, मधु को ई-रिक्शा दिया गया। अनुसूचित जाति, सामान्य वर्ग व अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए शादी अनुदान योजना के तहत 22.30 लाख रुपये वितरित किए। इसमें अनुसूचित जाति वर्ग के 55, सामान्य वर्ग के 20, अन्य पिछड़ा वर्ग के 24 अल्पसंख्यक वर्ग के 13 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विवाद और बारिश के बीच हुआ अनावरण
सम्राट मिहिर भोज को गुर्जर और राजपूतों द्वारा अपनी-अपनी जाति से संबंधित बताने के विवाद और सुबह से शुरू हुई तेज बारिश के बीच प्रतिमा का अनावरण हुआ। सभा स्थल पर बारिश का पानी भर गया और कीचड़ भी हो गया। इसके बावजूद भीड़ का उत्साह देखने लायक था। हालांकि, सामाजिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ती नजर आईं। कई लोगों ने तो मास्क भी नहीं लगाए थे।
लोगों को रोजगार मिले, उद्यमियों में भरोसा जगा : डॉ. महेश शर्मा
दादरी में आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि योगी काल में प्रदेश की सूरत बदल गई है। उन्होंने एक संत, पीठाधीश्वर, लगातार पांच बार के सांसद और अब मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ को देखा है। उनकी कार्यप्रणाली को देखा है। अब यहां गुंडों को नहीं, बल्कि कानून का राज चलता है। नोएडा में कमिश्नरेट की स्थापना होने के बाद से ही यहां उद्योग बढे़ हैं। लोगों को रोजगार मिले हैं। उद्यमियों में भरोसा जगा है। वहीं, राज्यसभा सांसद और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुरेंद्र नागर ने कहा कि सहारनपुर से लेकर गौतमबुद्ध नगर तक की जनता की ओर से वह सीएम का आभार जताते हैं।
हमारे समाज और परिवार का एक-एक व्यक्ति मुख्यमंत्री का आभारी रहेगा। इससे पहले नोएडा विधायक पंकज सिंह, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, फरीदाबाद के तिगांव विधायक राजेश नागर, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, गन्ना संस्थान के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, उत्तराखंड से आए कुंवर प्रणव सिंह, भाजपा वेस्ट यूपी के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, गुर्जर विद्या सभा के अध्यक्ष राधाचरण भाटी, रामचंद्र वर्मा आदि ने भी जनसभा को संबोधित किया।