फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In the campaign, 18306 children gulped 'two drops of life'

अभियान में 18306 बच्चों ने गटकी ‘दो बूंद जिंदगी की’

Tue, 28 Sep 2021 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
In the campaign, 18306 children gulped 'two drops of life'
In the campaign, 18306 children gulped 'two drops of life'
तावडू। रविवार से मंगलवार तक चले तीन दिवसीय पोलियो अभियान के दौरान उपमंडल के 18306 बच्चों ने ‘दो बूंद जिंदगी की दवा’ गटकी है। इस अभियान में 16 सुपरवाइजर, 60 से अधिक आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई है।
विज्ञापन

डॉ. राजरानी ने बताया कि पहले के मुकाबले ग्रामीण अब पोलियो खुराक को लेकर जागरूक होने लगे हैं। पहले जहां उन्हें समझाना पड़ता था, अब स्वयं ही महिलाएं अपने शिशुओं को लेकर बूथ तक आ रही हैं। वहीं, सुपरवाइजर सौरव ने बताया कि तीन दिवसीय पोलियो अभियान के दौरान पहले दिन उपमंडल के 78 बूथों पर 6262 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। दूसरे दिन आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर 6381 बच्चों को ड्रॉप पिलाई। जबकि तीसरे दिन भी घर-घर जाकर 5663 शिशुओं को पोलियो से बचाव की खुराक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed