फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In seven months, more than 1500 respiratory patients reached the district hospital.

Noida News: सात महीने में 1500 से ज्यादा सांस के मरीज जिला अस्पताल पहुंचे

Sun, 23 Nov 2025 08:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
In seven months, more than 1500 respiratory patients reached the district hospital.
सात माह में 1500 से ज्यादा सांस के मरीज जिला अस्पताल पहुंचे
विज्ञापन

मौसम में बदलाव, वायु प्रदूषण और अन्य पर्यावरणीय कारणों से बढ़ रही संख्या
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिला अस्पताल में पिछले सात महीनों में सांस संबंधी रोगों से पीड़ित 1500 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे हैं। अस्पताल की गैर-संचारी रोग (एनसीडी) ओपीडी में इन मरीजों का इलाज जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि इस दौरान सांस की विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसे गंभीरता से देखा जा रहा है।
अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार, अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक गैर-संचारी रोग ओपीडी में कुल 91,799 मरीज इलाज के लिए आए, जिनमें से 1,711 मरीज सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। वहीं, 2025 के अप्रैल से अक्टूबर तक कुल 61,493 मरीज ओपीडी में पहुंचे, जिनमें 1,590 मरीजों ने सांस रोगों की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


सांस रोगों से पीड़ित मरीजों में मुख्य रूप से अस्थमा, क्रोनिक ब्रॉन्काइटिस और श्वसन संबंधी अन्य रोग शामिल हैं। फिजिशियन डॉ प्रदीप शैलत ने बताया मौसम में बदलाव, वायु प्रदूषण और अन्य पर्यावरणीय कारणों के चलते इन रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed