फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In front of the changing world the moon also changed its colour

Noida News: रंग बदलती दुनिया के आगे चांद ने भी बदले रंग

Tue, 09 Sep 2025 03:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
In front of the changing world the moon also changed its colour
रविवार की रात लखनऊ में चंद्रग्रहण का कुछ ऐसा दिखा नजारा।  - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ। राजधानी के लोग रविवार की रात एक दुर्लभ खगोलीय घटना के गवाह बने। वर्ष 2025 के सबसे बड़े चंद्रगहण को लखनऊ समेत पूरे देश में देखा गया। रात 9:58 से शुरू होकर देर रात 1:26 बजे तक चले इस चंद्रग्रहण के दाैरान चंद्रमा के रंग बदलती दुनिया को अपने कई रंग दिखाए। पहले स्याह, फिर नारंगी और अंत में सुर्ख लाल होते हुए अंत में अपनी सफेद रंगत को हासिल किया। इस दौरान लोगों ने ब्लड मून के अद्भुत नजारे का दीदार भी किया।
विज्ञापन

--
जानिए क्या है ब्लड मून

चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है। ऐसे में पृथ्वी की छाया चांद पर पड़ती है और चांद का आंशिक भाग या फिर पूरा चांद दिखना बंद हो जाता है। पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान ब्लड मून या रक्तिम चंद्रमा एक विशेष अवस्था होती है। ग्रहण के दौरान पृथ्वी के वायुमंडल से छनकर आने वाली सूर्य की कुछ किरणें ही चंद्रमा तक पहुंच पाती हैं। जब सूर्य का प्रकाश हवा में मौजूद सूक्ष्य कणों से टकराता है तो नीला प्रकाश आसानी से बिखर जाता है और सिर्फ लाल प्रकाश ही चंद्रमा तक पहुंचता है। ग्रहण की इस अवस्था में चंद्रमा लाल दिखाई देता है, जिसे खगोल वैज्ञानिक ब्लड मून के नाम से पुकारते हैं। प्रकाश के प्रकीर्णन की यही घटना आकाश के नीले रंग और सूर्योदय व सूर्यास्त के समय आसमान की लाल-नारंगी चमक के पीछे का कारण होती है।
विज्ञापन

--

खग्रास चंद्रग्रहण में होता है ऐसा

ज्यादातर चंद्रग्रहण आंशिक होते हैं, लेकिन जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूरी तरह ढक लेती है तो उसे खग्रास या पूर्ण चंद्रग्रहण कहते हैं। पूर्ण चंद्रग्रहण में ही चांद का रंग पहले धुंधला, फिर नारंगी और फिर गहरा लाल हो जाता है। रविवार को हुआ चंद्रग्रहण 2025 में भारत में दिखने वाला अंतिम पूर्ण या खग्रास ग्रहण है। अगला चंद्र ग्रहण 6 मार्च 2026 को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

राजाजीपुरम में हुआ नाइट वॉच

विश्व प्रसिद्ध एस्ट्रो फोटोग्राफर व स्काई फाउंडेशन के उत्कर्ष मिश्र की ओर से चंद्रग्रहण के माैके पर राजाजीपुरम में नाइट वाॅच कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्कर्ष इंदिरा गांधी प्लेनेटोरियम के यूपी एमेच्योर एस्ट्रोनॉमर क्लब के वरिष्ठ सदस्यों में से एक हैं। आयोजन में फाउंडेशन के अध्यक्ष व राम नेबुला के खोजकर्ता संकल्प मोहन, उपाध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं क्लब के अध्यक्ष स्वप्निल रस्तोगी भी माैजूद रहे।

रविवार की रात लखनऊ में चंद्रग्रहण का कुछ ऐसा दिखा नजारा। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed