फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In every era, youth have contributed to the development of the country.

Noida News: हर युग में देश के विकास में युवाओं का रहा योगदान

Sat, 27 Sep 2025 11:57 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 27 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
In every era, youth have contributed to the development of the country.
गांधी भवन के गांधी स्वाध्याय में परिचर्चा और गांधी जयंती कार्यक्रम की तैयारियों पर बातचीत करते
लखनऊ। भारत के निर्माण में युवा वर्ग की भूमिका की शुरुआत महात्मा गांधी ने कराई थी। उनकी प्रेरणा से युवाओं ने देश की आजादी में अपनी कुर्बानी दी। हर युग में देश के विकास के लिए युवा आगे आए हैं। मंगल पांडे, रानी लक्ष्मीबाई, झलकारी बाई आदि इसका उदाहरण हैं। यह विचार रखे गांधीवादी बसंत लाल वर्मा ने। मौका था शुक्रवार को उप्र. गांधी स्मारक निधि की ओर से गांधी भवन के गांधी स्वाध्याय में आयोजित चर्चा का। परिचर्चा के बाद महात्मा गांधी की 156वीं जयंती मनाने की तैयारी को लेकर बैठक हुई। तय हुआ कि गांधी भवन के सभी साथी दो अक्तूबर को सुबह 8 बजे जीपीओ पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचेंगे। नौ बजे माल्यार्पण के बाद गांधी भवन में 11 बजे से बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता होगी। तीन को निबंध लेखन व चार को नृत्य प्रतियोगिता होगी। बैठक में श्याम सुंदर द्विवेदी, आशीष वर्मा, आदर्श वर्मा, लाल बहादुर राय, सदानंद, लक्ष्मण प्रसाद, जय सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed