{"_id":"69dd2a4c678cf252c2088b6f","slug":"illegal-swimming-pool-and-gym-raided-in-greater-noida-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: अवैध स्विमिंग पूल व जिम पर छापा, बिना एनओसी और सुरक्षा मानकों के संचालन पर खेल विभाग सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: अवैध स्विमिंग पूल व जिम पर छापा, बिना एनओसी और सुरक्षा मानकों के संचालन पर खेल विभाग सख्त
Mon, 13 Apr 2026 11:10 PM IST
Akash Dubey
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:10 PM IST
सार
जिला खेल विभाग ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा के अवैध स्विमिंग पूल व जिम सेंटरों का निरीक्षण किया। बिना एनओसी और सुरक्षा खामियों पर उन्हें नोटिस जारी होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
जिला खेल विभाग ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा के स्कूलों व अकादमियों में संचालित अवैध स्विमिंग पूल व जिम सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान खेल अधिकारी ने बिना एनओसी और सुरक्षा मानकों के संचालित इकाइयों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि ग्रेटर नोएडा की मिक्शन अल्टीमो, मिक्शन ट्वीन्स, गौड़ अतुल्यम, सुपरटेक सिजार, जेपी रिसोर्ट एंड स्पा, जेपी ग्रींस, जेपी इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आदि सोसाइटी के अलावा रयान इंटरनेशनल स्कूल और वाईएमसीए तरणताल अकादमी की स्विमिंग पूल व जिम सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। रयान स्कूल के स्विमिंग पूल में ऑक्सीजन सिलिंडर, व्हील चेयर, स्ट्रेचर, लाइफ जेकेट, कैमरा आदि सुरक्षा के मानकों में खामियां देखीं गईं।
विज्ञापन
वाईएमसीए में सभी सुविधाएं दुरुस्त पाई गई। जेपी रिसोर्ट एंड स्पा व जेपी ग्रींस में लाइफ सेवर मौके पर उपस्थित नहीं था, जबकि निरीक्षण के समय स्विमिंग पूल संचालित था। जेपी इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित पूल में लाइफ गार्ड अनधिकृत रूप से कोचिंग देता नजर आए। जिन स्विमिंग पूल और जिम सेंटरों में कमियां पाईं गईं हैं, उन्हें पूरा करने और एनओसी कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन