{"_id":"68ee4efe014807f9e10b0746","slug":"illegal-shops-make-it-difficult-to-walk-on-the-road-noida-news-c-23-1-lko1064-78063-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अवैध दुकानों के कारण राह चलना भी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अवैध दुकानों के कारण राह चलना भी मुश्किल
विज्ञापन
फोटो--
-अजनारा होम्स सोसाइटी के बाजार में जाम से बुरे हालात, लोग परेशान
-निवासियों का आरोप, शिकायत के बाद भी नहीं हटवाई अवैध दुकानें
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी की बाजार में अवैध दुकानों के नहीं हटने पर निवासियों ने विरोध जताया है। उनका आरोप है कि प्राधिकरण के आदेश के बाद भी बाजार परिसर से अब तक अवैध दुकानों को नहीं हटाया गया है। आरोप है कि प्राधिकरण द्वारा अपने आदेश का पालन ही नहीं किया जा रहा है। वहीं, अवैध दुकानों के कारण सोसाइटी का खाली स्थान घिरा हुआ है, जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी होती है।
सोसाइटी में रहने वाले चंदन सिन्हा ने बताया कि सोसाइटी की बाजार में कई अवैध दुकानें संचालित हो रही थी, जिसकी शिकायत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से की गई। शिकायत का संज्ञान लेकर करीब चार महीने पहले टीम ने दुकानों को सील करने की कार्रवाई की थी। इसके साथ ही सभी अवैध दुकानों को ध्वस्त करने के आदेश भी दिए, लेकिन अभी तक इसके ऊपर कोई पहल नहीं की गई है। सभी अवैध दुकान अभी भी सोसाइटी की बाजार में बनी हुई है, जिनको हटाने के लिए कई बार प्राधिकरण से बोला गया है, लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि अवैध दुकानों के कारण सोसाइटी में खाली स्थान घिरा हुआ है। वहीं शाम के संमय बाजार में भीड़ हो जाती है। यदि दुकानों को हटा दिया जाएगा तो निवासियों को काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही उन्हें निकलने के लिए काफी जगह भी मिल जाएगाी।