फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Illegal recovery in the name of parking, authority-trader face to face

Noida News: पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली, प्राधिकरण-व्यापारी आमने-सामने

Tue, 27 Jun 2023 01:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Illegal recovery in the name of parking, authority-trader face to face
फोटो
विज्ञापन

पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली, प्राधिकरण-व्यापारी आमने-सामने

-शहर के सबसे बड़े बाजार सेक्टर-18 की सड़कों पर बाउंसरों की मनमानी

- निर्धारत शुल्क से अधिक वसूल रहे, क्रेन के जरिये उठवाए जा रहे वाहन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर के सबसे बड़े बाजार सेक्टर-18 में पार्किंग का विवाद फिर से शुरू हो गया है। पार्किंग एजेंसी के बाउंसरों की मनमानी से व्यापारी और ग्राहक परेशान हैं। व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सामने से क्रेन के जरिये वाहनों को उठवाया जा रहा है। निर्धारित शुल्क से ज्यादा वसूलकर लोगों जेब पर बोझ डाला जा रहा है। लोग शापिंग के लिए इस बाजार में आने से कतराने लगे हैं। कारोबार पर पड़ते बुरे असर के बीच एक बार फिर प्राधिकरण और व्यापारी आमने-सामने आ गए हैं।

सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन ने नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) को पत्र लिखकर इस मामले की शिकायत की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया कि प्राधिकरण की गलत नीतियां व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। क्रेनों पर सवार पार्किंग एजेंसी के बाउंसर मनमानी पर उतारू हैं। बाजार में बनी सरफेस पार्किंग में आधे घंटे के लिए 20 रुपये और इसके बाद चार घंटे तक के लिए 50 रुपये शुल्क तय है, लेकिन आधे घंटे से ज्यादा समय होने पर पार्किंग एजेंसी के कर्मचारी 70 रुपये वसूल रहे हैं। पहले बाजार के दुकानदारों और कर्मचारियों को बहुमंजिला पार्किंग में चार पहिया वाहन खड़े करने की एवज में 600 रुपये और दो पहिया के लिए 300 रुपये के मासिक पास की व्यवस्था थी। अब एक दुकान पर एक पास दिया जा रहा है। पार्किंग शुल्क वसूल रहे कर्मचारी वर्दी में नहीं रहते और लोगों से इनका व्यवहार भी ठीक नहीं होता।
विज्ञापन


दुकानों के सामने नो पार्किंग जोन बताकर क्रेनों के जरिये वाहनों को उठवाया जा रहा है। क्रेनों पर तैनात बाउंसर व्यापारियों और बाजार में आने वाले लोगों से मारपीट पर उतारू हो रहे हैं। इसकी वजह से लोग इस बाजार में आने से डरने लगे हैं। जबकि वाहनों को उठाने से पहले लाउडस्पीकर से उद्घोषणा की जानी चाहिए। बाजार में वैध पार्किंग की सूची एसोसिएशन से साझा की जाए। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि पार्किंग की समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो व्यापारी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed