फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Illegal mini refinery caught, 35 thousand liters of adulterated diesel found, six arrested

Noida News: अवैध मिनी रिफाइनरी पकड़ी, 35 हजार लीटर मिलावटी डीजल मिला, छह गिरफ्तार

Thu, 24 Oct 2024 04:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Illegal mini refinery caught, 35 thousand liters of adulterated diesel found, six arrested
गोदाम में चार टैंकर जमीन में दबे मिले, तीन लाख लीटर डीजल रखने की है क्षमता
विज्ञापन

गेझा गांव में चोरी की डीजल से चार साल से चल रहा था मिलावट का अवैध धंधा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के गेझा गांव में एक गोदाम में अवैध मिनी रिफाइनरी और मिलावटी डीजल के खेल का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मौके से 35 हजार लीटर मिलावटी डीजल मिला है। ये रिफाइनरी डिपो के टैंकरों से डीजल चोरी कर चार साल से चलाई जा रही थी। पुलिस के साथ आपूर्ति और बाट-माप विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यहां से एनसीआर के विभिन्न शहरों में स्थित फैक्टरियों में मिलावटी डीजल बेचा जा रहा था।
गेझा निवासी अनिल कुमार गुप्ता ने पिछले चार साल से गेझा गांव स्थित गोदाम ब्रह्मपुरी निवासी मनीष गुप्ता को किराए पर दिया हुआ था। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने परतापुर पुलिस के साथ मिलकर बुधवार दोपहर गोदाम पर छापा मारा। पुलिस को देखकर गोदाम पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके से 12 हजार लीटर मिलावटी डीजल और 23 हजार लीटर मिलावटी बायो डीजल समेत हाइड्रो कार्बन व केमिकल मौके से पकड़ा। गोदाम में चार टैंकर जमीन में दबा रखे थे।
विज्ञापन

इनकी क्षमता तीन लाख लीटर डीजल रखने की है। टैंकरों से तेल निकालने के लिए कई मोटर पंप लगाए गए हैं। इस दौरान एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, जॉइंट मजिस्ट्रेट कमल किशोर, एएसपी अंतरिक्ष जैन, आपूर्ति विभाग के एआरओ नीरज कुमार समेत बाट-माप विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। एसपी सिटी ने बताया कि 35 हजार लीटर मिलावटी डीजल के अलावा भी केमिकल मौके से बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रोजाना 12-15 लाख रुपये का नकली डीजल होता था सप्लाई
पुलिस के अनुसार ब्रहमपुरी निवासी मनीष गुप्ता मार्केट से सस्ते दामों में बायो डीजल और केमिकल खरीदता था। इस सामग्री को असली डीजल में मिलाकर 75 रुपये लीटर के हिसाब फैक्ट्रियों को बेचता था। रोजाना 12 से 15 लाख रुपये का मिलवाटी डीजल फैक्ट्रियों को बेचा जा रहा था। पूछने पर गोदाम के कर्मचारी केमिकल का काम करने की जानकारी देते थे। बताया कि रोजाना गोदाम में लगभग 12 टैंकर आते जाते थे।
---
टैंकर का जीपीएस लेकर पैदल चलता था चालक
एसपी सिटी ने बताया कि पूठा स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के डिपो से टैंकर डीजल लेकर पंप के लिए निकलते थे, यहां गोदाम पर आकर कुछ डीजल चोरी कर बेच देते थे। ऐसा करने के दौरान टैंकर में लगा जीपीएस परिचालक को दे दिया जाता था। जो पैदल चलकर अपनी लोकेशन जाम में फंसे होने की बताता था। बाद में इसी गोदाम में डीजल में मिलावट कर इसे एनसीआर की फैक्टरियों में छोटे टैंकरों से सप्लाई किया जाता था।
---
इस तरह हो रहा था मिलावट का खेल

पुलिस के अनुसार पहले असली डीजल को जमीन में दबे टैंकर में डाला जाता था। इसके बाद बायो डीजल और अन्य केमिकल इसमें मिला दिया जाता था। पूरी प्रक्रिया मोटर पंप से पाइप के द्वारा की जाती थी। बताया गया कि आस पास के कई गांवों के किसान भी कम पैसों के लालच में ट्रैक्टर और इंजनों के लिए यहीं से डीजल खरीदते थे।
---
स्थानीय पुलिस की भूमिका संदिग्ध
मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल के सामने से सिवालखास को जाने वाले मुख्य मार्ग पर कई वर्षों से गोदाम में मिलावटी डीजल बनाने का धंधा चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार रोजाना की एक दर्जन से अधिक कैंटर गोदाम में आते जाते थे। सड़क किनारे चल रहे इस नकली डीजल बनाने के गोदाम की पुलिस को भनक तक नहीं थी। जबकि गोदाम को चार वर्षो से चलना बताया जा रहा है। ऐसे में स्थानीय पुलिस की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। इसकी भी जांच की जा रही है।

---
पकडे गए आरोपी
मनीष गुप्ता व उसका भाई अवनीश गुप्ता, बेटे आशीष गुप्ता के अलावा चालक शिवांग शर्मा, मजदूर प्रकाश कुमार और ब्रजकिशोर को गिरफ्तार किया गया है।
---
आपूर्ति विभाग और एचपीसीएल ने लिए सैंपल
जिला आपूर्ति अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि मौके से मिलावटी डीजल के सैंपल लेकर जांच के लिए गाजियाबाद भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा हिंदुस्तान पेट्रोलियम काॅरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने भी सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed