फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   illegal liquor sell, arrested

Noida News: ठेका बंद होने के बाद शराब बेचने वाला गिरफ्तार

Mon, 04 Aug 2025 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 07:44 PM IST
विज्ञापन
illegal liquor sell, arrested
ठेका बंद होने के बाद शराब बेचने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। ठेका बंद होने के बाद अधिक कीमत पर शराब बेचने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी चमन के पास से 104 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की है। वह चार साल से अपराध कर रहा है। पुलिस उसको शराब उपलब्ध कराने वाले साथियों का पता करने में जुटी है। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम रविवार रात को डबल सर्विस रोड पर बृहस्पति बाजार वाली रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान हाथ में बैग लिए संदिग्ध दिखाई दिया। वह पुलिस को देखकर बच निकलने का प्रयास करने लगा। शक होने पर टीम ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान बुलंदशहर शिकारपुर के दरवेशपुर गांव के चमन के रूप में हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed