Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Illegal construction demolished, three buildings sealed

Noida News: अवैध निर्माण को किया ध्वस्त, तीन भवन सील

Sun, 28 Sep 2025 09:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 28 Sep 2025 09:45 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction demolished, three buildings sealed

विज्ञापन
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने शनिवार को पछवादून क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर 78 बीघा भूमि पर हुए अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। टीम ने अवैध रूप से बनाए जा रहे तीन भवनों को सील कर दिया।



एमडीडीए उपाध्यक्ष को पछवादून क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण की शिकायत मिली थी। एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार को भी लगातार शिकायतेें मिल रही थी। उन्होंने भी एमडीडीए को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था। एमडीडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, शैलेंद्र सिंह रावत, विजय सिंह रावत, निशांत कुकरेती और सुरजीत रावत की अगुवाई में पांच टीमों ने क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई की।
विज्ञापन


सेलाकुई में रेशम बोर्ड के कार्यालय के पास डीसी बंसल की ओर से 20 बीघा भूमि, शेरपुर में गुलशेर की ओर से 10 बीघा भूमि, हिंदूवाला सभावाला में मानवेंद्र पुंडीर की ओर से 40 बीघा भूमि, धर्मावाला चौक के पास कल्याणपुर में राशिद की ओर से आठ बीघा भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही थी। टीम ने जेसीबी से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




आदूवाला में नरेंद्र चौहान, हरबर्टपुर में धर्मावाला रोड पर राकेश अग्रवाल और खुशहालपुर में चकराता रोड पर सलमान की ओर से बिना नक्शा पास कराए भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा था। टीम ने तीनों भवनों को सील कर दिया। कॉलोनाइजर और निर्माणकर्ताओं को दोबारा निर्माण कार्य शुरू करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। एमडीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed