फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   IIT Delhi signs MoU with BSF Academy

Noida News: आईआईटी दिल्ली ने बीएसएफ अकादमी ने किया करार

Tue, 11 Nov 2025 09:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
IIT Delhi signs MoU with BSF Academy
नई दिल्ली। शैक्षणिक सहयोग, शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी दिल्ली, आरजेआईटी और बीएसएफ अकादमी के बीच समझौता हुआ है। इसके तहत तीनों संस्थान मिलकर संयुक्त शैक्षणिक कार्यक्रम, सहयोगात्मक शोध परियोजनाएं और फैकल्टी व छात्र एक्सचेंज कार्यक्रम चलाएंगे। इसका मकसद शिक्षा जगत और सुरक्षा संस्थाओं के बीच मजबूत साझेदारी स्थापित करना व नवाचार को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

समझौते पर हस्ताक्षर के समय आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी, बीएसएफ अकादमी के एडीजी एवं निदेशक डॉ. शमशेर सिंह और आरजेआईटी के प्रिंसिपल प्रशांत जैन मौजूद रहे। इस समझौते का एक अहम हिस्सा शोध एवं विकास से जुड़ा है। इसके तहत आईआईटी दिल्ली के सहयोग से संयुक्त अनुसंधान परियोजनाएं शुरू की जाएंगी जिससे बीएसएफ अकादमी और आरजेआईटी के छात्रों व शिक्षकों को अत्याधुनिक तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed