{"_id":"63c1a9b43d9dfd6dd61dcc30","slug":"iim-professor-duped-of-rs-10-lakh-on-the-pretext-of-transferring-ppf-account-noida-news-c-1-gnd1002-208111-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पीपीएफ खाता ट्रांसफर करने का झांसा देकर आईआईएम प्रोफेसर से 10 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पीपीएफ खाता ट्रांसफर करने का झांसा देकर आईआईएम प्रोफेसर से 10 लाख की ठगी
विज्ञापन
पीपीएफ खाता ट्रांसफर करने का झांसा देकर आईआईएम प्रोफेसर से 10 लाख की ठगी
- जालसाजों ने ई मेल आईडी बदलकर 7.64 लाख का लोन कराया, 2.35 लाख रुपये कैश निकाला
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने पीपीएफ खाता ट्रांसफर करने का झांसा देकर आईआईएम के प्रोफेसर से 10 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने करीब 7.64 लाख रुपये का लोन करा लिया और 2.35 लाख रुपये कैश निकाल लिए। ई-मेल अलर्ट से प्रोफेसर को फर्जीवाड़े की जानकारी मिली। उन्होंने कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने इसकी शिकायत की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आईआईएम लखनऊ के नोएडा कैंपस, सेक्टर-62 के प्रो. कौशिक भट्टाचार्य का मुंबई के बांद्रा कुर्ला सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में पीपीएफ अकाउंट है। उस अकाउंट को वह इंदिरापुरम के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में ट्रांसफर करना चाह रहे थे। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन नंबर सर्च किया। इसके बाद एक युवक से बातचीत हुई और उसने बैंक अधिकारी बताकर दिशानिर्देश देना शुरू कर दिया। जालसाज ने पहले कहा कि आपका मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से अटैच नहीं है। इसे लिंक कराना होगा। इसके लिए उन्होंने प्रोफेसर को लिंक भेजा। लिंक क्लिक करने के बाद प्रोफेसर से एप डाउनलोड करने के लिए कहा। जैसे ही उन्होंने एप डाउनलोड किया तो अकाउंट व मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद जालसाजों ने अकाउंट से लिंक ईमेल आईडी को बदल दिया। ई-मेल आईडी बदलकर जालसाजों ने पहले 7.64 लाख रुपये का लोन करा लिया और दो बार में खाते से 2.35 लाख रुपये निकाल लिए। अगले दिन जब प्रोफेसर के पास ई मेल अलर्ट आया तब इस पूरी जालसाजी के बारे में पता चला। एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिस नंबर से बातचीत हुई थी उसका पता लगाया जा रहा है।