फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   IGNOU: Campus Placement Drive on February 15 at Delhi Headquarters

इग्नू: दिल्ली मुख्यालय में 15 फरवरी को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

Wed, 08 Feb 2023 08:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:38 PM IST
विज्ञापन
IGNOU: Campus Placement Drive on February 15 at Delhi Headquarters
I-कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव, कॉपी एडीटर, टेक्निकल राइटर पद पर की जाएंगी नियुक्तियां I
विज्ञापन


Iअमर उजाला ब्यूरोI
Iनई दिल्ली। IIइंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) के दिल्ली स्थित मुख्यालय में 15 फरवरी को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन करने जा रहा है। कैंपस प्लेसमेंट में कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव, कॉपी एडीटर, टेक्निकल राइटर पद पर नियुक्तियां की जाएगी। इग्नू मुख्यालय स्थित बाबा साहेब आंबेडकर कन्वेंशन सेंटर में सुबह साढ़े नौ से साढ़े 10 बजे तक कैंपस प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन होगा। इच्छुक उम्मीदवार इस कैंपस प्लेसमेंट में भाग ले सकते हैं। I

Iइग्नू के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव पद के लिए 22,520 रुपये मासिक वेतन और अन्य भत्ते दिये जाएंगे। इस पद के लिए 28 से कम आयु तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में दो राउंड होंगे, जिसमें समूह परिचर्चा और इंटरव्यू शामिल है। वहीं, कॉपी एडिटर, टेक्निकल राइटर पद के लिए इंग्लिश भाषा पर अच्छी पकड़ होना जरूरी है। किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री धारक इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ता की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी जरूरी है। जबकि मासिक वेतन 20 हजार रुपये से 30 हजार रुपये प्रति माह मिलेगा। I
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed