Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   IGNCA organises seminar on World Heritage Day

Noida News: आईजीएनसीए में विश्व धरोहर दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

Thu, 23 Apr 2026 09:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
IGNCA organises seminar on World Heritage Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के कला निधि प्रभाग की तरफ से विश्व धरोहर दिवस, विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस के अवसर पर इंडियन मैन्यूस्क्रिप्ट्स विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में देशभर से आए विद्वानों और विषय विशेषज्ञों ने भारतीय पाण्डुलिपि परंपरा, उसमें निहित ज्ञान-संपदा और उसकी समकालीन उपयोगिता पर गहन विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी रहे, जबकि अध्यक्षता कला निधि प्रभाग के अध्यक्ष एवं डीन प्रो. (डॉ.) रमेश चंद्र गौर ने की। कार्यक्रम का संयोजन पाण्डुलिपि इकाई के प्रभारी डॉ. सरवारुल हक ने किया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा, कि भारतीय पाण्डुलिपियां केवल प्राचीन ग्रंथ नहीं हैं, बल्कि वे भारत की सांस्कृतिक स्मृति, दार्शनिक चिंतन, वैज्ञानिक दृष्टि और सामाजिक अनुभवों की जीवंत धरोहर हैं। इनके संरक्षण, अध्ययन और पुनर्पाठ की आज के समय में विशेष आवश्यकता है। वहीं, संगोष्ठी को चार प्रमुख सत्रों में विभाजित किया गया। पहले सत्र वेद, वेदांग और दार्शनिक परंपरा, में भारतीय ज्ञान-व्यवस्था की मूल अवधारणाओं पर चर्चा हुई। दूसरे सत्र कला, भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक परंपराएं, में भारतीय भाषाओं और सांस्कृतिक निरंतरता पर विचार रखे गए। तीसरे सत्र पुराण, इतिहास और ऐतिहासिक आख्यान, में भारतीय इतिहास-लेखन और पुराणों की परंपरा को समझने का प्रयास किया गया, जबकि चौथे सत्र विज्ञान, योग और आयुर्वेद, में भारतीय वैज्ञानिक दृष्टिकोण और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की आधुनिक संदर्भों में उपयोगिता पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed