Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If your health deteriorates at the airport, trained doctors will save your life.

Noida News: एयरपोर्ट पर बिगड़ेगी तबीयत तो प्रशिक्षित चिकित्सक बचाएंगे जान

Mon, 10 Nov 2025 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
If your health deteriorates at the airport, trained doctors will save your life.
-अराइवल व चेक-इन हॉल में तैनात रहेगी चिकित्सकों की टीम, आईसीयू एंबुलेंस की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में यात्रियों को प्राथमिकता देते हुए अत्याधुनिक चिकित्सा एवं आपातकाल प्रबंधन व्यवस्था को स्थापित किया जा रहा है। जहां स्थिति पर काबू पाने के लिए प्रशिक्षित चिकित्सक तैनात रहेंगे। साथ ही आईसीयू सुविधा से लैस एंबुलेंस भी एयरपोर्ट पर रहेगी, जिसमें बेहतर उपचार किया जा सके।
वैश्विक स्तर की सुविधाओं से नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लैस होगा। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका तो ख्याल रखा ही जा रहा है। इसके संग यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी आपातकाल स्थिति बनने पर यात्री को बेहतर उपचार देने की व्यवस्था भी एयरपोर्ट पर होगी। यहां पर एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस भी हर समय उपलब्ध रहेंगी। अराइवल हॉल और चेक-इन हॉल में स्वास्थ्य केंद्र भी बनाए जाएंगे। यहां चिकित्सक व अन्य स्टाफ की तैनाती की जाएगी। वहीं विमान के अंदर स्थिति बिगड़ने पर भी आसानी से यात्री को उपचार मिल जाए इसका भी पूरा ध्यान रखा गया है। आईसीयू एंबुलेंस एयरपोर्ट पर स्टैंडबाय पर रखी जाएगी। हालांकि इसके लिए एयरलाइन को सूचना देनी पड़ेगी।
विज्ञापन

----
दवाओं के लिए बनेंगे कई प्वाइंट
यात्रा करते हुए दवा पास न होने पर परेशान होने की जरूरत नहीं। एयरपोर्ट पर दवाइयों के प्वाइंट भी बनेंगे जहां यात्री अपने मर्ज से संबंधित दवा भी ले सकेंगे। यात्रियों के लिए एयरपोर्ट के कई स्थानों पर दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। डाॅमेस्टिक और अंतरराष्ट्रीय डिपार्चर के सिक्योरिटी एरिया में स्टोर बनाए जाएंगे। इसके अलावा फोरकोर्ट में भी स्टोर बनाया जाएगा जहां आसानी से दवाइयां मिल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed