फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If you spread pollution, you can be jailed

प्रदूषण फैलाया तो हो सकती है जेल

Sun, 14 Nov 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
If you spread pollution, you can be jailed
राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानी का छिड़काव करता टैंकर। संवाद - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। सावधान! शहर में प्रदूषण फैलाने पर जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। नगर निगम ऐसे लोगों की पहचान कर रहा है, जो बड़े स्तर पर शहर को प्रदूषित कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे लोगों की पहचान करने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उनके खिलाफ थानों में मामला दर्ज कराए जाएंगे। साथ ही जुर्माने के साथ अदालत से उन्हें जेल भेजने की भी गुजारिश की जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही शहर में प्रदूषण की रोकथाम के लिए चालान काटने के साथ जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। लोगों बताया जा रहा है कि जहां तहां कूड़ा नहीं फेंके और कूड़े में आग नहीं लगाएं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देश पर नगर निगम ने शहर में कूड़े में आग लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। 11 नवंबर से रोजाना ऐसे लोगों का चालान काटा जा रहा है, जो सड़क पर कूड़ा फेंकने और मलबा फेंक रहे हैं। निगम अधिकारियों के अनुसार इस बाबत हाल ही में ग्रेटर फरीदाबाद में एक शख्स के खिलाफ 25 हजार रुपये का चालान काटा गया। इसके अलावा करीब 10 लोगों के कूड़े में आग लगाने संग कूड़ा फैलाने के खिलाफ चालान काटे गए।
विज्ञापन

लोगों को किया जा रहा है जागरूक
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार प्रदूषण की रोकथाम संग लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। लोगों को शहर को स्वच्छ रखने की अपील की जा रही है। साथ ही उन्हें कूड़े में आग नहीं लगाने और सड़क पर कूड़ा नहीं फेंकने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 वार्ड में 120 कर्मचारियों की बनाई टीम
अधिकारियों का दावा है कि प्रदूषण की रोकथाम के लिए सख्ती बरती जा रही है। शहर के 40 वार्डों में कुल 120 निगम कर्मचारियों की टीम बनाई गई है। जो शहर मेें प्रदूषण फैैलाने वालों की पहचान कर चालान काट रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक अब जो ज्यादा प्रदूषण फैलाते नजर आएंगे, उनके खिलाफ नजदीकी थाने में एफआईआर दर्ज किया जाएगा।
नगर निगम ने किया पानी का छिड़काव
नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ज्ञान प्रकाश वधवा ने बताया कि शहर में प्रदूषण की रोकथाम के लिए प्रयास किया जा रहा है। रविवार को भी शहर के विभिन्न इलाकों में सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया। साथ ही सड़क किनारे जमे धूल को हटाया गया। प्रदूषण की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

प्रदूषण की रोकथाम के लिए अभियान तेजी से चल रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही इसमें ऐसे लोगों की पहचान भी की जा रही है, जो ज्यादा प्रदूषण फैला रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ नजदीकी थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। - डॉ. नीतिश परवाल, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed