{"_id":"61c4b956bcc08d659d22ed40","slug":"if-you-get-both-doses-of-vaccine-you-will-get-admission-in-malls-restaurants-noida-news-noi6230672181","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन की दोनों डोज लगवाएंगे तब मिलेगा मॉल, रेस्तरां में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन की दोनों डोज लगवाएंगे तब मिलेगा मॉल, रेस्तरां में प्रवेश
विज्ञापन
नूंह। कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज नहीं ली हैं तो 31 दिसंबर तक कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अवश्य करवा लें। कोरोना संक्रमण फैलाव को रोकने के दृष्टिगत नए साल में पहली जनवरी से कोरोना सुरक्षा कवच के रूप में दोनों डोज नहीं लेने वाले लोगों को बस-ट्रेन से लेकर बैंक, मैरिज हाल, होटल-रेस्टोरेंट, सरकारी कार्यालयों, बाजारों, सब्जी मंडी, अनाज मंडी, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
उपायुक्त ने सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि एक जनवरी के बाद सब्जी मंडी, बार, रेस्टोरेंट, होटल, अनाज मंडी, डिपार्टमेंटल स्टोर, शराब बिक्री केंद्रों, मॉल, शापिंग कांप्लेक्स, सिनेमा हॉल, शहर के बाजारों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश हेतु कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की दोनों डोज ली जानी बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि पूर्ण रूप से दोनों डोज वैक्सीनेशन के बाद ही बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर यात्रा की स्वीकृति रहेगी। वहीं धार्मिक स्थलों, पेट्रोल पंप, सीएनजी स्टेशन, एलपीजी सिलिंडर बिक्री केंद्र, शुगर मील, मिल्क बूथ, राशन डिपो पर केवल दोनों डोज लगवाने वालों को ही सामान उपलब्ध होगा। निजी व सरकारी सेक्टर में व बैंक में वैक्सीनेशन की दोनों डोज ले चुके लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। महाविद्यालय व बहुतकनीकी संस्थान के 18 साल से अधिक आयु के युवाओं को भी वैक्सीनेशन करवाना सुनिश्चित होगा। जिम, पार्क, व्यायामशाला आदि में केवल दोनों डोज ले चुके लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। सरकारी कार्यालयों में भी कोई भी कर्मचारी दोनों डोज लिए बिना प्रवेश नहीं करेगा।
कोरोना से बचाव के लिए सशक्त सुरक्षा कवच जरूरी
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने सरकार के निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार व जिला प्रशासन कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर पूरी तरह सजग एवं सतर्क हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकार की गाइडलाइन व हिदायतों की जिला में पूर्ण रूप से पालना सुनिश्चित करवाएं। इसके लिए समय-समय पर औचक निरीक्षण अभियान भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि जिन्होंने कोरोना रोधी पहली व दूसरी डोज नहीं लगवाई है वे दोनों डोज अवश्य लगवाएं ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना के ऑमिक्रॉन वैरिएंट के मामले देश में सामने आने के कारण अब सावधानी ही कोरोना से दूरी बनाए रखने का सशक्त माध्यम है। ऐसे में वैक्सीनेशन स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत सुरक्षा कवच है।