फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   if you do not register today, then electricity connection will be cut

आज करा लें पंजीकरण, नहीं तो कटेंगे बिजली कनेक्शन

Mon, 15 Mar 2021 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
if you do not register today, then electricity connection  will be cut
नोएडा। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की ओर से एक से 15 मार्च तक के लिए शुरू की गई एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का सोमवार को आखिरी दिन है। इन 14 दिनों में विद्युत निगम केवल 10 हजार उपभोक्ताओं को ही इसका लाभ दिला सका है। हालांकि स्कीम के बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है। अभी करीब 70 हजार उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ नहीं लिया है। ऐसे में विद्युत विभाग ने इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की योजना बना ली है।
विज्ञापन

यूपीपीसीएल की ओर से प्रदेश भर में सरचार्ज माफी योजना एक मार्च से शुरू की गई थी और 15 मार्च तक इसका लाभ लेने के लिए लोगों को रजिस्ट्रेशन कराना था। उपभोक्ता निगम के कार्यालय जाने के अलावा निगम की वेबसाइट पर जाकर भी ऑन लाइन भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। जिले में करीब 80 हजार उपभोक्ताओं ने जनवरी से पहला बिल जमा नहीं किया है। अभी केवल 10 हजार ने ही पंजीकरण कराया है। जबकि बकाएदारों पर निगम के करीब 225 करोड़ रुपये है। एकमुश्त समाधान योजना का सोमवार को आखिरी दिन है। जो उपभोक्ता इस योजना के तहत पंजीकरण नहीं कराएंगे उनके कनेक्शन काटे जाएंगे और फिर पूरी राशि ब्याज सहित जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता वीएन सिंह ने बताया कि जिन लोगों ने इस योजना का लाभ ले लिया है और पंजीकरण करा लिया है, उनको छोड़कर सभी बकाएदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे। भले ही पोल से बिजली का तार न हटाया जाए, लेकिन ऑनलाइन कनेक्शन कट जाएगा और जब भी बिल जुड़ेगा तो कटने और जोड़ने की राशि 700 रुपये जमा करानी होगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि ग्रामीण क्षेत्र में जिनका बिल जनवरी से पहला है उसे जमा कराने के लिए 30 फीसदी पैसा जमा करके रजिस्ट्रेशन करा लें। ताकि सरचार्ज देने से बचा जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed