फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If Yamuna is clean, then drink the water and show: CM: AAP

यमुना साफ है तो पानी पीकर दिखाएं सीएम : आप

Sun, 19 Oct 2025 07:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
If Yamuna is clean, then drink the water and show: CM: AAP
नई दिल्ली। यमुना की सफाई को लेकर आप और भाजपा सरकार के बीच सियासी संग्राम तेज हो गया है। आाप के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री प्रवेश वर्मा को घेरा। उन्होंने कहा कि यमुना का प्रदूषण खत्म होने की बात करके भाजपा सरकार झूठे दावे कर रही है। उन्होंने दोनों नेताओं को चुनौती दी कि अगर वे सच में मानते हैं कि यमुना निर्मल हो चुकी है तो कालिंदी कुंज से पानी पीकर दिखाएं। भारद्वाज ने कहा कि सीएम रेखा गुप्ता डिफोमिंग एजेंट छिड़ककर यमुना साफ होने के बारे में दिखावा कर रही हैं। केमिकल के छिड़काव से केवल झाग कम होता है, प्रदूषण नहीं। पानी में मिलाए गए रासायनिक तत्व यमुना की सेहत नहीं सुधारते। सरकार ने न तो हरियाणा से प्रदूषित पानी के प्रवाह को रोकने के लिए कोई समझौता किया और न ही नजफगढ़ नाले को बंद किया है। ऐसे में झाग और प्रदूषण खत्म होने की बात करना सिर्फ जनता को गुमराह करना है। यमुना निर्मल हो चुकी है तो मुख्यमंत्री उनके साथ चलकर यमुना का एक लीटर पानी पी लें। साथ में मंत्री प्रवेश वर्मा को भी बुलाएं। अगर दोनों पानी पी लें तो वे मान लेंगे कि यमुना साफ हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article