फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If the roads of subdivision Nirmand are not restored by 29th, there will be agitation.

Noida News: उपमंडल निरमंड की सड़कें 29 तक नहीं हुईं बहाल तो होगा आंदोलन

Mon, 13 Oct 2025 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
If the roads of subdivision Nirmand are not restored by 29th, there will be agitation.
निरमंड उपमंडल की सड़कों को बहाल करने बारे अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपते किसान सभा के सदस्य।
एक माह बाद भी मुख्य और संपर्क सड़कें बहाल न होने पर ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंप किसान सभा ने सड़क को बहाल करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)।
बरसात को बीते एक महीना बीत चुका है, लेकिन उपमंडल निरमंड की मुख्य और संपर्क सड़कें अभी तक यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। वहीं, किसान सभा ने लोक निर्माण विभाग को चेताया है कि यदि 29 अक्तूबर से पहले क्षेत्र की सड़कें बहाल नहीं होतीं हैं, तो सभा विभाग के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेगी। हिमाचल किसान सभा की निरमंड इकाई ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। किसान सभा के अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर और सचिव देवकी नंद ने कहा कि बरसात को खत्म होने के एक महीने बाद भी कई सड़कें बहाल नहीं हो पाई हैं। हजारों ग्रामीण आवाजाही करने में परेशानी झेल रहे हैं। क्षेत्र की मुख्य बागीपुल दुराह सड़क, बागीपुल-जाओं-ठारला, अरसू-ठारवा और ब्रौ-चूनागई समेत कई संपर्क सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाई हैं। सड़कें बाधित होने से क्षेत्र के किसानों-बागवानों को अपनी फसलें, सब्जियां और दूध बाजार पहुंचाना मुश्किल हो गया है। वहीं, स्कूली बच्चे और ग्रामीण कई किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों को राशन, सिलिंडर और जरूरत का सामान गांव पहुंचाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण सामान पीठ पर ढोकर कई किलोमीटर का पैदल सफर कर रहे हैं। सड़कों को बहाल करने में हो रही देरी को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से अधिशासी अभियंता से बंद पड़ी सड़कों को जल्द बहाल करने की मांग उठाई है। इस अवसर पर सभा के सदस्य परस राम, बेगू राम, दुर्गा सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed