फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If the ration is less than even one gram, the machine will not approve

Noida News: एक ग्राम भी कम हुआ राशन तो मशीन नहीं देगी स्वीकृति

Thu, 14 Mar 2024 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 07:21 PM IST
विज्ञापन
If the ration is less than even one gram, the machine will not approve
आज से राशन की 365 दुकानों पर ई-वेइंग मशीन से होगा राशन का वितरण
विज्ञापन

नई मशीन से नहीं होगी घटतौली, 2 लाख राशन कार्ड धारकों को मिलेगा लाभ
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले में राशन डीलर की दुकानों पर आज से ई-वेइंग मशीनों से राशन का वितरण शुरू हाे जाएगा। नई मशीनों से घटतौली को रोकने में मदद मिलेगी। अधिकारियों का दावा है कि अगर एक ग्राम भी राशन कम हुआ तो मशीन राशन की स्वीकृति नहीं देगी। राशन की मात्रा पूरी होने पर ही मशीन राशन कार्ड धारक के फिंगर प्रिंट का मिलान करेगी। नई मशीन के प्रयोग को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।


जिले में राशन डीलर की 365 दुकानें हैं, जबकि 2.07 लाख राशन कार्ड धारक हैं, जो हर माह राशन ले रहे हैं, लेकिन राशन वितरण में पारदर्शिता नहीं आ रही है। डीलर राशन वितरण में गड़बड़ी कर रहे हैं। प्रशासन से लेकर शासन स्तर पर घटतौली की शिकायत पहुंच रही है। इसका समाधान कर सरकार ने ई-पॉश मशीनों से राशन का वितरण शुरू कराया था, लेकिन उससे भी सफलता नहीं मिली। अब सरकार ने ई-वेइंग मशीनों से राशन वितरण करने की तैयार की है। जिनको ई-पॉश मशीन और बॉयोमेट्रिक मशीनों से जोड़ा गया है। गौतमबुद्ध नगर की सभी 365 दुकानों पर ई-वीइंग मशीन लग चुकी है। प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि शुक्रवार से नई व्यवस्था के तहत सभी दुकानों पर राशन का वितरण शुरू होगा। नई मशीन से राशन का वजन किया जाएगा। वजन पूरा होने के बाद राशन कार्ड धारक के अंगूठे का बॉयोमेट्रिक मशीन से फिंगर प्रिंट स्कैन किया जाएगा। तब मशीन स्वीकृति देगी और राशन वितरण माना जाएगा।
विज्ञापन

जिले में राशन की सभी दुकानों पर ई-वीइंग मशीनें पहुंच चुकी हैं। राशन डीलरों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। शुक्रवार से सभी दुकानों पर राशन का वितरण नई मशीनों से शुरू होगा। मशीन से राशन वितरण में पारदर्शिता आएगी। -चमन शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article