फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If the purchase of millet is not started then they will protest

बाजरे की खरीद शुरू नहीं हुई तो करेंगे विरोध प्रदर्शन

Wed, 09 Oct 2019 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
If the purchase of millet is not started then they will protest
फिरोजपुर झिरका। सरकार की ओर से फिरोजपुर झिरका अनाज मंडी में बाजरे की फसल खरीद शुरू न करने से उपमंडल के किसानों में रोष है। किसानों का आरोप है कि सरकार जानबूझ कर झिरका के किसानों को फसल के निर्धारित न्यूनतम मूल्य से वंचित कर रही है। किसानों ने फिरोजपुर-झिरका अनाज मंडी में बाजरे की खरीद शुरू न करने पर भारी विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दरअसल, फिरोजपुर झिरका उपमंडल में बाजरे की भारी पैदावार है। लेकिन सरकार की ओर से झिरका अनाज मंडी में बाजरा खरीद करने की अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में किसानों को बाजरे की फसल बेचना मुश्किल बना हुआ है। नूंह और पुन्हाना अनाज मंडी में फसल बेचने जाने में ज्यादा पैसे खर्च हो जाते हैं जबकि सरकार की ओर से बाजरा खरीदने के लिए 2000 रुपये प्रति क्विंटल का भाव तय किया गया है।
विज्ञापन

रावली के किसान सलेमी नम्बरदार, साकिर, इरशाद - रहमान बॉस, निहारिका के शौकीन आदि किसानों ने बताया कि सरकार की ओर से यहां से 60 किलोमीटर दूर पुन्हाना व नूंह की अनाज मंडी में सरकारी स्तर पर बाजरा खरीद की अनुमति दी गई है। झिरका में बाजरा खरीद करने की अनुमति नहीं देने पर किसान सरकार की नीति व नियत में खोट बता रहे हैं। किसानों ने कहा पिछले साल सरसों की खरीद में भी इसी तरह भेदभाव किया गया था। यहां के किसानों को मजबूरी में सरकारी भाव से वंचित रह कर आधे- अधूरे भाव में फसल को महाजनों के यहां बेचना पड़ा था। किसानों ने बैठक कर स्पष्ट कहा कि झिरका अनाज मंडी में बाजरे की खरीद एक दो दिन में शुरू नहीं की गई तो सरकार के खिलाफ भारी प्रदर्शन कर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारी सी वासुदेव ने कहा कि विभाग के उच्चाधिकारियों की अनुमति मिलने पर ही बाजरे की खरीद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed