फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If pandemic recovery continues, Noida Airport to open by Sep 2024

कोरोना से उबरना जारी रहा तो सितंबर, 2024 तक शुरू होगा एयरपोर्ट

Wed, 03 Nov 2021 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
If pandemic recovery continues, Noida Airport to open by Sep 2024
ग्रेटर नोएडा। अगर कोरोना महामारी से उबरना जारी रहा तो नोएडा एयरपोर्ट सितंबर, 2024 में शुरू हो जाएगा। एयरपोर्ट के पहले चरण में एक रनवे बनेगा जो सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों को संभालेगा। वहीं, एयरपोर्ट के पहले चरण की 16 हेक्टेयर जमीन पर अभी कब्जा मिलना बाकी है। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) के सीईओ क्रिस्टोफ को जल्द कब्जा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट के पहले चरण का काम शुरू हो चुका है। इस पर करीब 5730 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर बनने वाला यह एयरपोर्ट दिल्ली एयरपोर्ट से 80 किमी दूर है। क्रिस्टोफ का कहना है कि प्रदेश सरकार और वाईआईएपीएल के लिए यह बड़ा प्रोजेक्ट है। कोरोना के दौर में भविष्य के विकास पर फैसला नहीं लिया जा सकता। अगर महामारी वापस नहीं आती तो एयरपोर्ट का काम समय पर पूरा कर लिया जाएगा। सितंबर, 2024 तक एयरपोर्ट शुरू हो जाएगा। दो साल में महामारी ने काफी प्रभाव डाला था। कई टीमों ने प्रोजेक्ट पर काम किया। काम करने के दौरान काफी लोग एक-दूसरे से मिले भी नहीं। मुद्रास्फीति में भी बदलाव हुआ है। ईंधन की कीमतों और निर्माण सामग्री पर उसका प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन

चार चरण में पूरा होगा एयरपोर्ट का काम
एयरपोर्ट के पहले चरण में एक रनवे बन रहा है। इसकी सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी। पूरे प्रोजेक्ट पर 29,560 करोड़ रुपये या 30,000 करोड़ खर्च होने का अनुमान है जो चार चरण में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा मिलने की उम्मीद
एयरपोर्ट के पहले चरण की लगभग 98.5 प्रतिशत जमीन निर्माणकर्ता टीम को मिल चुकी है, लेकिन अभी लगभग 16 हेक्टेयर जमीन को अधिगृहीत किया जाना बाकी है। कंपनी को उम्मीद है कि प्रदेश सरकार जल्द जमीन पर कब्जा दे देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed