फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If not in auto, gang of drivers assaulted the young man

ऑटो में नहीं बैठा तो चालकों के गिरोह ने युवक से की मारपीट

Sat, 17 Apr 2021 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
If not in auto, gang of drivers assaulted the young man
नोएडा। मेट्रो स्टेशन सेक्टर-52 के पास एक युवक ने ऑटो में बैठने से मना किया तो चालकों के गिरोह ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी और चाकू दिखाकर धमकी दी। इस मामले में पीड़ित युवक ने ट्विटर पर शिकायत की है। नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने ट्विटर हैंडल के माध्यम से पीड़ित युवक से कॉलिंग नंबर साझा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

राहुल शर्मा नाम के शख्स ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीएम गौतमबुद्ध नगर और कमिश्नरेट पुलिस को टैग करते हुए एक ट्वीट किया। ट्वीट के अनुसार सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो चालकों के गिरोह ने उसके साथ मारपीट की। जिससे पीड़ित चोटिल हो गया। चालकों के गिरोह ने चाकू दिखाकर पीड़ित को धमकी भी दी। राहुल के अनुसार सिर्फ ऑटो में नहीं बैठने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने ऑटो का नंबर भी शेयर किया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि नोएडा के मेट्रो स्टेशनों के नीचे ऑटो चालक गिरोह का राज चलता है। ये लोग सवारियों के साथ धक्का-मुक्की करते हैं। मेट्रो स्टेशन से उतरने वाली महिलाओं को घेर लेते हैं और उनके साथ बदसलूकी करते हैं। इस मामले में कई बार पुलिस से शिकायत हुई है। पुलिस ने कई बार अभियान भी चलाया लेकिन कुछ दिन बाद फिर से स्थिति जस की तस हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed