{"_id":"6a297c33389c8584f805dcf2","slug":"if-any-illegal-construction-in-the-flood-affected-area-is-damaged-the-owner-will-be-held-responsible-for-it-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97099-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बाढ़ से डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण को नुकसान पहुंचा तो उसका जिम्मेदार मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बाढ़ से डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण को नुकसान पहुंचा तो उसका जिम्मेदार मालिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन ने हिंडन और यमुना के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर जारी की चेतावनी
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने हिंडन और यमुना के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर चेतावनी जारी की है। कहा है कि अगर बाढ़ से किसी निर्माण को नुकसान पहुंचता है तो निर्माणकर्ता स्वयं जिम्मेदार होंगे। प्रशासन ने अवैध निर्माण को तत्काल तोड़ने और नया निर्माण नहीं करने का आदेश दिया है। निर्माण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
हिंडन के डूब क्षेत्र में छजारसी, चोटपुर, यूसुफपुर, चकशाहबेरी, बहलोलपुर गढ़ी चौखंडी, हैबतपुर, पर्थला, खंजरपुर, सोरखा जहीदाबाद, ककराला, अलीवर्दीपुर, जलपुरा, हल्द्वानी, कुलेसरा, इलाहाबास, सुथ्याना, शहदरा, लखनावली, बेगमपुर, मुबारकपुर, गुर्जरपुर, झट्टा बादौली बांगर, सफीपुर, चुहड़पुर और मोमनाथल गांव का क्षेत्र आता है।
यमुना नदी के बाएं किनारे पर मोतीपुर, तिलवाडा, गढ़ी समस्तीपुर, बादौली खादर, कोंडली खादर, कामबक्शपुर, गुलावली, दोस्तपुर मंगरौली, छपरौली, असदुल्लापुर और हरियाणा के औरंगाबाद, दलेलपुर, याकूतपुर आदि गांव की भूमि डूब क्षेत्र में आती है। अफसरों ने बताया कि बाढ़ के समय अवैध निर्माण की क्षति होने की पूरी संभावना होती है। ब्यूरो