{"_id":"64fc78b22dc3bbd5340968c4","slug":"icai-creates-world-record-for-organizing-accounting-lessons-noida-news-c-340-1-del1011-24171-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आईसीएआई ने अकाउंटिंग पाठ आयोजित करने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आईसीएआई ने अकाउंटिंग पाठ आयोजित करने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
विज्ञापन
-एक ही छत के नीचे आयोजित क्लास में शामिल हुए करीब चार हजार छात्र-छात्राएं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (आईसीएआई) ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यह रिकॉर्ड सबसे बड़ा अकाउंटिंग पाठ देने का रिकॉर्ड है। इस पाठ में करीब चार हजार छात्रों ने हिस्सा लिया। यह पाठ देशभर के करीब 300 स्थानों पर भी आयोजित किया गया, जिसमें करीब दो लाख छात्रों ने भाग लिया। आईसीएआई की ओर से इस पाठ को जयपुर में आयोजित किया गया था।
एक ही छत के नीचे आयोजित इस पाठ में 3933 छात्र एकत्र हुए। आईसीएआई अध्यक्ष सीए अनिकेत सुनील तलाटी ने कहा कि इस कार्यक्रम का शीर्षक करियर इन अकाउंटिंग एंड फाइनेंस ऑफ यूथ एंड सुपर मेगा करियर काउंसलिंग प्रोग्राम-भविष्य की राह था, इससे छात्रों को बहुत लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को वाणिज्य और चार्टर्ड अकाउंटेंसी में संभावनाओं के बारे में बताना है व यह प्रदर्शित करना रहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना अनंत संभावनाओं से भरी यात्रा की शुरुआत है। आईसीएआई के अनुसार यह ऐतिहासिक प्रयास युवाओं के बीच लेखांकन और वित्त के क्षेत्रों को बढ़ावा देगा। यह कार्यक्रम वाणिज्य और चार्टर्ड अकाउंटेंसी में अनगिनत अवसरों का भी खुलासा करता है।