फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Husband murdered her wife

बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी को गला दबाकर मार डाला

Mon, 29 Aug 2022 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Husband murdered her wife
पलवल। कैलाश नगर में शादी के चार साल बाद भी बच्चा न होने से नाराज पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। परिजनों ने आरोपी की मां पर भी हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। कैंप थाना पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

किठवाड़ी पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार के अनुसार यूपी के जिला गौतमबुद्ध नगर स्थित गांव मूंजखेड़ा निवासी हरिओम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उन्होंने अपनी बहन पूजा की शादी करीब चार वर्ष पहले गांव कटेसरा निवासी भीष्म के साथ की थी। भीष्म की पहली पत्नी की मौत के बाद यह उसकी दूसरी शादी थी। भीष्म फिलहाल कैलाश नगर में रह रहा है। उसके पीछे वाली गली में उसने भी मकान लिया हुआ है। शादी के बाद पूजा को कोई बच्चा नहीं हुआ। पूजा की सास मेमवती उसे बच्चा न होने पर ताने देती थी और भीष्म को तीसरी शादी करने के लिए उकसाती थी। रविवार आधी रात के बाद करीब डेढ़ बजे भीष्म ने फोन कर बताया कि पूजा की तबीयत खराब हो गई। जब वह मौके पर पहुंचा तो पूजा मृत अवस्था में पड़ी हुई थी और गले में फंदा के निशान थे। आरोप है कि पूजा की हत्या उसके पति भीष्म व सास मेमवती ने मिलकर की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed