{"_id":"5d178e878ebc3e3cc84a711d","slug":"husband-killed-wife-mewat-news-noi446287912","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के अवैध संबंधों का विरोध करना महिला को महंगा पड़ा, कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के अवैध संबंधों का विरोध करना महिला को महंगा पड़ा, कर दी हत्या
Sat, 29 Jun 2019 09:45 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला, नूंह।
अमर उजाला, नूंह।
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
गैर महिला के साथ पति के अवैध संबंधों का विरोध करना एक महिला को महंगा पड़ गया। बेटा, पुत्रवधू और प्रेमिका सहित करीब 6 लोगों के साथ मिलकर पति द्वारा पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। मामला नूंह खंड के गांव नलहड़ का है।
फिलहाल पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
खंड पुन्हाना के फलैंडी के रहने वाले मृतका के भाई नसीम अहमद पुलिस को दी शिकायत में कहा कि मृतका नसीमा (38) उसकी बहन है जिसकी करीब 20 वर्ष पूर्व नलहड़ गांव में फखरूदीन के साथ शादी हुई थी। नसीमा के पति फकरूद्दीन के अन्य महिला से अवैध संबंध थे। पति के अवैध संबंध की जानकारी होने के बाद नसीमा लगातार अपने पति से मना कर रही थी। इस बाबत फकरूद्दीन उसके साथ मारपीट भी करता था। नसीमा के लाख समझाने के बाद भी फकरूद्दीन नहीं माना। शनिवार सुबह इसी बात को लेकर नसीमा और फकरूद्दीन के बीच झगड़ा हो गया।
देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि फकरूद्दीन ने अपने बेटे सद्दाम, पुत्रवधु शाहिना और प्रेमिका मनीषा उर्फ मन्ना सहित अन्य दो आरोपियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन
नलहड़ चौकी प्रभारी ने कहा कि मृतका के भाई की शिकायत पर चार नामजदों सहित दो अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर पजिनों को सौंप दिया है।