फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Husband killed wife in Noidas Bishanpura village

Noida: कमरे में पत्नी का शव बंद कर लगा दिया ताला, बदबू आने पर हुई जानकारी, फरार पति की तलाश कर रही पुलिस

Tue, 10 Jan 2023 10:14 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 10 Jan 2023 10:14 PM IST
सार

पुलिस को पड़ोसियों ने मंगलवार को सूचना दी कि पड़ोस में रहने वाले सूरज के कमरे से बदबू आ रही है और उस कमरे में बाहर से ताला बंद है। कमरे के दरवाजे पर खून के धब्बे भी थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ताला तोडक़र अंदर घुसी तो एक महिला का तीन चार दिन पुराना शव मिला।

विज्ञापन
Husband killed wife in Noidas Bishanpura village
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

नोएडा के बिशनपुरा गांव में रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को कमरे में छोड़ दिया और बाहर से ताला लगाकर भाग गया। जब शव से बदबू आने लगी तब पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने ताला तोड़ा तो कमरे में महिला का सड़ा हुआ शव मिला। इस मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है।

विज्ञापन


नोएडा जोन के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि मूलरूप से आजमगढ़ निवासी सूरज कुमार करीब एक साल से सेक्टर 58 थानाक्षेत्र के बिशनपुरा गांव में रहता है। वह एक कंपनी में काम करता था। पुलिस को पड़ोसियों ने मंगलवार को सूचना दी कि पड़ोस में रहने वाले सूरज के कमरे से बदबू आ रही है और उस कमरे में बाहर से ताला बंद है। कमरे के दरवाजे पर खून के धब्बे भी थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ताला तोडक़र अंदर घुसी तो एक महिला का तीन चार दिन पुराना शव मिला।

विज्ञापन

महिला की पहचान सूरज की पत्नी 22 वर्षीया अंजलि के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एडीसीपी ने बताया कि मृतका का पति सूरज फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस की टीमें कई स्थानों पर दबिश दे रही है। पुलिस आशंका जताई जा रही है कि सूरज ने गला दबाकर अंजलि की हत्या की थी और ताला लगाकर भाग गया। पुलिस ने इस घटना की जानकारी अंजलि के घरवालों को दे दी है और सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

नौकरी छूटने के बाद शुरू हुआ मनमुटाव
पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि सूरज फर्नीचर बनाने वाली एक कंपनी में काम करता था। करीब एक महीने पहले उसकी नौकरी छूट गई। इसके बाद घर में आर्थिक तंगी होने लगी, तब से ही पति पत्नी के बीच मनमुटाव होने लगा। इसके अलावा पति पत्नी के बीच कुछ अन्य मामलों में भी विवाद था। पुलिस की दो टीमें आरोपी सूरज की गिरफ्तारी के लिए लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed