फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Husband killed his wife s lover due to affair with her In Noida

UP: विवाहित महिला के पेट में पल रहा प्रेमी का बच्चा, पहले से हैं चार बच्चे, रिश्ते से खफा पति ने मार डाला आशिक

Sat, 19 Jul 2025 01:41 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 19 Jul 2025 01:41 PM IST
सार

हत्यारोपी पति शेर सिंह व शीतल के चार बच्चे हैं। इनमें तीन बच्चे पिता शेर सिंह के साथ अलीगढ़ में रहते हैं। सबसे छोटा बच्चा मां शीतल के साथ रहता है।

विज्ञापन
Husband killed his wife s lover due to affair with her In Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पत्नी अपने पति से बिना तलाक लिए प्रेमी के साथ रह रही थी। उसका प्रेमी भी पहले से शादीशुदा था, महिला उसके बच्चे की मां बनने वाली है। दोनों नोएडा में कोतवाली सेक्टर-63 क्षेत्र के 25 फुटा रोड पर रहते थे। दोनों के रिश्ते से खफा होकर महिला के पति ने उसके प्रेमी की चाकू से वारकर हत्या कर दी। आरोपी ने खुद के सीने पर भी चाकू मारा है, उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के उत्तम नगर निवासी शीतल की शादी अलीगढ़ के दादो गांव निवासी शेर सिंह से वर्ष 2011 में हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। नशे की आदत के कारण शीतल व शेर सिंह के बीच विवाद होने लगा। इसके बाद शीतल मायके चली गई और यहां दक्षिणीपुरी के सुमित कुमार के कबाड़ के गोदाम में काम करने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गई और एक दूसरे से प्रेम करने लगे। बाद में शीतल और सुमित नोएडा में रहने लगे। सुमित के पिता कालीचरण ने 25 फुटा रोड पर बेटे के लिए 30 गज का मकान खरीदा था। दो महीने पहले शेर सिंह तलाक देने के बहाने शीतल को अलीगढ़ ले गया। 12 जुलाई को जब शेर सिंह शीतल को अस्पताल लेकर गया था तभी मौका पाकर वह वहां से भाग आई और सुमित के साथ फिर से रहने लगी। 

यह भी पढ़ें- किसी की न हुई 'रानी': पहले पति... फिर प्रेमी छोड़ तीसरे के पास चली गई थी; जगदीश ने सुनाई कत्ल की रात की कहानी

विज्ञापन

दोनों कुछ दिन हरिद्वार और वहां से दिल्ली चले गए थे। दोनों बुधवार को लौटकर नोएडा आए थे। बृहस्पतिवार रात को बिजली चले जाने के कारण सुमित व शीतल घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी गमछा से चेहरा ढककर शेर सिंह आया और सुमित पर चाकू से हमला कर दिया।

पेट में पल रहा प्रेमी का बच्चा
घटना के बाद पुलिस ने शीतल से पूछताछ की तब पता चला कि वह गर्भवती है। सुमित का बच्चा उसके पेट में है। सुमित भी पहले से शादीशुदा था। उसका पहली पत्नी से तलाक हो चुका था। शीतल व सुमित शादी करने की तैयारी में थे। हालांकि शीतल व शेर सिंह के बीच तलाक नहीं हुआ था। जिस दिन से शेर सिंह को पता चला था कि उसकी पत्नी गर्भवती है, उसी दिन उसने सुमित की हत्या की योजना बनाई थी।

शेर सिंह व शीतल के चार बच्चे हैं। इनमें तीन बच्चे पिता शेर सिंह के साथ अलीगढ़ में रहते हैं। सबसे छोटा बच्चा मां शीतल के साथ रहता है। एसीपी वर्णिका सिंह का कहना है कि इस घटना के बाद सुमित के पिता की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शेर सिंह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। वहां पुलिस की टीम मौजूद है। शेर सिंह के ठीक होने के बाद गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed