फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Husband hid in store room for 24 hours After the murder of a female Supreme Court lawyer in Noida

सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील का कत्ल: हत्या के बाद 24 घंटे तक स्टोर रूम में छिपा रहा पति, कोठी में ऐसा था मंजर

Mon, 11 Sep 2023 01:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Sep 2023 01:31 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट की 61 वर्षीय महिला वकील रेणु सिन्हा का शव रविवार शाम नोएडा स्थित घर के बाथरूम में संदिग्ध हालात में मिला। उनके सिर पर चोट के निशान मिले थे। भाई की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। 

विज्ञापन
Husband hid in store room for 24 hours After the murder of a female Supreme Court lawyer in Noida
कोठी में ही छिपा था कातिल पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 30 स्थित D-40 कोठी में सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील की लाश मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ लिया है। आरोपी ने पूछताछ में चौंकने वाला खुलासा किया है। आरोपी हत्या के बाद कोठी के स्टोर रूम में छिपकर बैठा था। करीब 24 घंटे तक वहीं छिपा रहा। पुलिस ने देर रात तीन बजे उसे वहां से निकाला और हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो मामले का खुलासा हुआ। 
विज्ञापन


दरअसल, सुप्रीम कोर्ट की 61 वर्षीय महिला वकील रेणु सिन्हा का शव रविवार शाम नोएडा स्थित घर के बाथरूम में संदिग्ध हालात में मिला। उनके सिर पर चोट के निशान मिले थे। भाई की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


भाई ने आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत दी थी कि रेणु की हत्या उसके पति ने की है। घटना के बाद से ही पति नितिन नाथ सिन्हा फरार हो गया था। बिहार के पटना की रहने वाली रेणु पति के साथ सेक्टर 30 में रहती थीं। वह कैंसर से पीड़ित थीं। उनका बेटा अमेरिका में रहता है। रेणु दो दिन से भाई का फोन नहीं उठा रही थी। तब भाई ने कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसी। वॉशरूम में वकील का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने भी शुरुआती जांच में ज्यादा खून बहने से मौत होने की आशंका जताई थी। वहीं, परिजनों ने भी रेणु के पति पर हत्या का आरोप लगाया था।

पुलिस जांच में पता चला है कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर नहीं था। आशंका है, वारदात के बाद नितिन डीवीआर निकालकर ले गया। पुलिस अब कोठी के आसपास लगे कैमरों की फुटेज देख रही है।

 

बता दें कि नोएडा के सेक्टर-30 निवासी वकील रेणू सिन्हा (61) के दो दिन से फोन नहीं उठाने पर भाई को अनहोनी की आशंका हुई। रविवार को उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रेणू के भाई के सामने पुलिस दरवाजा तोड़कर घर में घुसी तो वॉशरूम में महिला का शव मिला। पुलिस ने इसका वीडियो भी बनाया है। 

 

प्राथमिक जांच में लग रहा है कि वॉशरूम में धक्का दिया गया था। रेणू सेक्टर के डी ब्लॉक स्थित कोठी में पति नितिन नाथ सिन्हा के साथ रहती थीं। अमेरिका में रहने वाला उनका बेटा साल में एक से दो बार भारत आता है। दो दिन से फोन नहीं उठने के बाद रेणू के भाई उनके घर पहुंच गए। 
 

घर में ताला लगा था और लाइट जल रही थी। अनहोनी की आशंका जताते हुए उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रेणू के भाई का आरोप है कि उनका जीजा नितिन बहन को परेशान करता था। उन्होंने जीजा पर ही हत्या की आशंका जताई है। 

 

पति-पत्नी में रहता था मनमुटाव
पुलिस को पड़ोसियों से पता चला कि पति-पत्नी में मनमुटाव रहता था। कई बार झगड़े हुए हैं। अमेरिका से आने पर बेटा पिता से बात नहीं करता था। पड़ोसियों के मुताबिक, घर में दोनों अलग-अलग रहते थे। घटना के बाद से पति का भी कुछ पता नहीं है।

 

शव एक से दो दिन पुराना होने की बात कही जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। रेणू के भाई ने पुलिस को बताया कि जब उसने जीजा को कॉल की तो उसने खुद को लोदी रोड, दिल्ली में होने की बात कही। इसके बाद से उसका नंबर बंद आ रहा है।


 

अमेरिका से आएगा बेटा
पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना परिवार के लोगों और उनके बेटे को दी गई है। बेटा यूएसए से नोएडा आने की तैयारी में है। महिला कैंसर से पीड़ित थीं। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। कुछ महीने से वह इस बीमारी से उबर रही थीं। पति नितिन का आसपास के लोगों से भी कम ही बात होती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed