{"_id":"68f3f9c2108e4d9ea40a680b","slug":"husband-charged-in-chandigarh-police-woman-constables-murder-case-na-news-c-87-1-pan1009-128375-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस्टेबल की हत्या के मामले में पति पर आरोप तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस्टेबल की हत्या के मामले में पति पर आरोप तय
विज्ञापन
पंचकूला। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिक्रमजीत अरोड़ा की अदालत ने चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस्टेबल की हत्या मामले में सेना के जवान पति परविंदर के खिलाफ हत्या के आरोप तय किए हैं। अगले महीने से अदालत में ट्रायल शुरू होगा। आरोपी पति परविंदर शिवालिक विहार नयागांव का रहने वाला है। महिला कांस्टेबल सपना हत्याकांड मामले में थाना मनसा देवी कांप्लेक्स पुलिस ने 12 मार्च 2025 को आरोपी पति परमिंदर के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (1) और 238 (ए) के तहत मामला दर्ज किया था।
भाई की शिकायत पर दर्ज हुआ केस
रेवाड़ी निवासी मृतका सपना कुमारी के भाई गौरव ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2014 में परविंदर सिंह से हुई थी।दंपती की छह साल की बेटी है। गौरव ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही परविंदर उनकी बहन को परेशान करता था। वह शराब और गांजे का आदी था और जून 2020 में आत्महत्या का प्रयास भी किया था।
कार में मिला था सपना का शव
11 मार्च को परविंदर ने गौरव को फोन कर बताया कि सपना ड्यूटी पर नहीं पहुंची और उससे संपर्क नहीं हो पा रहा। गौरव ने सपना की सहकर्मी उर्मिला से मनसा देवी मंदिर के पास तलाश करने के लिए कहा। उर्मिला को सपना की कार सकेतड़ी रोड पर एक पार्क के पास खड़ी मिली। कार का लॉक खुलवाने पर अंदर से सपना का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
पुलिस जांच के बाद हुई गिरफ्तारी
गौरव ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या उसके पति परविंदर ने की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान घटना निरीक्षण, साक्ष्य एकत्र करने और गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने परविंदर को गिरफ्तार कर लिया था।