{"_id":"5f5109eb8ebc3e546a52abd8","slug":"husband-called-to-police-after-killed-pregnant-wife-grnoida-news-noi5338411101","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती पत्नी की हत्या कर राजमिस्त्री ने पुलिस को किया फोन, बोला- मुझे गिरफ्तार करो, खुद दिया घर का लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती पत्नी की हत्या कर राजमिस्त्री ने पुलिस को किया फोन, बोला- मुझे गिरफ्तार करो, खुद दिया घर का लोकेशन
Thu, 03 Sep 2020 08:51 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
डाढ़ा में गर्भवती की हत्या के बाद मौके पर जमा लोग और पुलिस।
- फोटो : जेपी शर्मा
ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के डाढ़ा गांव में पांच साल पहले दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम विवाह करने वाले राज मिस्त्री ने गुरुवार को गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने मामूली घरेलू विवाद में चिनाई के औजार वसूली और कन्नी से गर्दन व सिर पर वार कर किए।
विज्ञापन
फिर खुद पुलिस को सूचना देकर कहा, ‘मैंने पत्नी की हत्या कर दी है, मुझे गिरफ्तार कर लो।’ इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे के अनुसार, मूलरूप से फर्रुखाबाद के कायमगंज निवासी अखिलेश कुछ वर्षों से शहर में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था।
विज्ञापन
अखिलेश ने पांच साल पहले दूसरे समुदाय की बिजली (25) से प्रेम विवाह किया था। दोनों को तीन साल का बेटा और सवा साल की बेटी है। बिजली फिर से गर्भवती थी। दंपती में अक्सर छोटी-मोटी बातों पर विवाद होता था।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे दंपती में विवाद हुआ और आरोपी ने पत्नी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए औजार बरामद कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि बच्चों को क्या खिलाना है, क्या पहनाना है जैसी बातों पर भी दंपती में झगड़ा होता था।
इसके अलावा मकान बदलने को लेकर भी दोनों में कई बार विवाद हुआ था। जिस घर में घटना हुई, वहां एक माह पहले ही दंपती ने शिफ्ट किया था। इससे पहले डाढा गांव में ही दूसरे मकान में वह किराये पर रहते थे। पांच सालों में दंपती ने कई मकान बदले थे।
विवाह के बाद गया था जेल, परिवार से टूट गया था रिश्ता
आरोपी ने पुलिस को बताया कि पांच साल पहले उसकी मुलाकात बिजली से ग्रेटर नोएडा के ही होंडा चौक पर हुई थी। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। परिवार की मर्जी के खिलाफ दोनों ने विवाह कर लिया। बिजली के घरवालों ने उस पर केस दर्ज करा दिया, लेकिन बिजली के बालिग होने और उसके पक्ष में बयान देने के बाद वह साथ रहने लगे, लेकिन विवाह के बाद अखिलेश के परिवार ने उससे नाता तोड़ लिया। घटना के बाद भी उसने परिजनों को इसकी सूचना नहीं दी।